ब्रेकिंग न्यूज़

साध्वी हर्षा की जटाओं का खुल गया राज! नकली जटाएं और सोशल मीडिया पर हंगामा

साध्वी हर्षा की नकली जटाओं का खुलासा और सोशल मीडिया पर हंगामा। जानें इस घटना के बारे में सबकुछ और हर्षा की प्रतिक्रिया।

साध्वी हर्षा की जटाओं का खुल गया राज! नकली जटाएं और सोशल मीडिया पर हंगामा

 18 January 2025  

साध्वी हर्षा : सोशल मीडिया पर अचानक ही साध्वी हर्षा की चर्चा होने लगी है। महाकुंभ में आई सबसे खूबसूरत साध्वी का टैग मिलने के बाद लोग उनकी पर्सनल लाइफ में काफी इंट्रेस्ट लेने लगे हैं। हर्षा की जटाओं का राज खुलने के बाद यह चर्चा और भी बढ़ गई है।

नकली जटाओं का हुआ खुलासा

महाकुंभ में साध्वी हर्षा की जटाओं की खूब चर्चा हुई। इतनी खूबसूरत साध्वी के जटाओं को देख लोग मंत्रमुग्ध रह गए। लेकिन जब हर्षा के पुराने पोस्ट देखे गए तो पता चला कि ये जटाएं असली नहीं हैं। इस बात को हर्षा ने भी नहीं झुठलाया। हर्षा ने महाकुंभ आने से पहले एक पार्लर में अपनी इन नकली जटाओं को लगवाया था। अब पार्लर में इन जटाओं को लगवाने के दौरान बनाया गया हर्षा का वीडियो वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया

हर्षा के वायरल होने के बाद जहां कई लोगों ने उनकी निंदा की, वहीं ऐसे लोगों की संख्या कम नहीं है, जो उनका लगातार समर्थन कर रहे हैं। कई लोगों ने कहा कि अगर कोई अपनी लाइफ में ईश्वर की भक्ति बिना संसार का मोह त्यागे करना चाहता है तो इसमें क्या गलत है? वहीं एक ने लिखा कि क्यों किसी की पर्सनल लाइफ में इतनी ताक-झांक करना। क्या आज लोगों के पास इतना फालतू समय आ गया है?

हर्षा की प्रतिक्रिया

हर्षा ने खुद अपनी सच्चाई का खंडन किया और बताया कि उन्हें काफी पहले से ही सनातन धर्म में इंट्रेस्ट रहा है। इस बार महाकुंभ के जरिये वो ईश्वर की भक्ति करना चाहती थी। लेकिन लोगों की वजह से अब उन्होंने महाकुंभ से लौटने का फैसला किया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button