ब्रेकिंग न्यूज़

किसानों का कर्ज माफ करेंगे, MSP की कानूनी गारंटी देंगे: राहुल गांधी

लुधियाना, 29 मई। कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज 29 मई को पंजाब के दौरे पर हैं। उन्होंने सबसे पहले लुधियाना में दाखा की दाना मंडी में रैली को संबोधित किया। जहां उन्होंने कहा कि इंडिया ब्लॉक की सरकार बनने पर किसानों का कर्ज माफ करेंगे।

किसानों को एमएसपी की कानूनी गारंटी देंगे। किसानों को बीमा का पैसा 30 दिन के भीतर मिलेगा। राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सरकार की अग्निवीर स्कीम सेना पर आक्रमण है। इससे 2 तरह के शहीद बनाए जा रहे हैं।

सरकार – बनने पर अग्निवीर स्कीम को वभल फाड़कर कूड़ेदान में फेंक देंगे। 5 जुलाई को हर महिला के खाते में 8500 रुपए आएंगे- राहुल गांधी ने कहा- हिंदुस्तान के गरीब परिवारों की लिस्ट बनेगी। इन परिवारों की सबसे बड़ी  महिला के खाते में हर साल 1 लाख रुपए सरकार डालेगी। हर महीने 8500 रुपए उनके खाते में इंडिया की सरकार डालेगी। 5 जुलाई को काम शुरू होगा।

हर महीने हिंदुस्तान में करोड़ों परिवार जागेंगे, 9 बजे अपने खातों को चैक करेंगे। उसमें महीने का 8500 रुपए सरकार देगी। राहुल गांधी ने कहा कि किसान बीमा का पैसा देते हैं। नरेंद्र मोदी जी ने नई बीमा योजना चलाई। 16 कंप- नियों को आपके पैसे का फायदा मिलता है।

आंधी-तूफान में नुकसान होता है और तब इन कंपनियों से कोई जवाब नहीं आता। कोई मुआवजा नहीं मिलता। हम इस स्कीम को बदलेंगे। किसान फ्रेंडली स्कीम बनाएंगे। जिसमें 30 दिन के अंदर किसान को बीमा का पैसा मिलेगा। नशा आज भी है और बढ़ता जा रहा है- राहुल गांधी ने कहा कि पंजाब में नशे का इश्यू आज भी है और बढ़ता जा रहा है। इस पर सख्त कार्रवाई से एक्शन लेना चाहिए।

राहुल गांधी ने कहा कि अग्निवीर स्कीम सेना पर आक्रमण है। यह सेना और देश का अपमान है। 4 जून को हम अग्निवीर स्कीम को फाड़कर कूड़ेदान में फेंक देंगे। राहुल गांधी ने कहा कि मोदी जी ने 22 अरबपति बनाए। हम करोड़ों लोगों को लखपति बनाएंगे। राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी जी ने साफ कहा कि किसानों को एमएसपी की कानूनी गारंटी नहीं दे सकते। 4 जून को इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी।

जिसके बाद हम किसानों को पहली बार एमएसपी की कानूनी गारंटी देंगे। राहुल गांधी ने कहा कि यह चुनाव संविधान को बचाने का है। पहली बार किसी पार्टी ने खुलकर कहा है कि हम जीत गए तो संविधान बदल देंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button