ब्रेकिंग न्यूज़

निर्मल बजाज सर्वसम्मति से चुने गए लायंस क्लब सिरसा सेंट्रल के प्रधान

निर्मल बजाज सर्वसम्मति से चुने गए लायंस क्लब सिरसा सेंट्रल के प्रधान
 

खेत खजाना, सिरसा, 28 जून। सिरसा के प्रसिद्ध व्यवसायी, समाजसेवी एवं धार्मिक कार्यों में रूचि रखने वाले निर्मला बजाज को सर्वसम्मति से लायंस क्लब सिरसा सेंट्रल का प्रधान चुना गया है। यह चुनाव क्लब की एक बैठक में हुआ जिसमें बड़ी संख्या में क्लब के पदाधिकारी शामिल हुए।

अपनी नियुक्ति पर क्लब के सदस्यों व कार्यकारिणी का आभार व्यक्त करते हुए निर्मल बजाज ने कहा कि वे हमेशा ही समाजसेवा के कार्यों में लगे रहते हैं और उनकी रूचि भी जरूरतमंद परिवारों व लोगें की सहायता करना है। अब प्रधान बनने से उनकी जिम्मेदारी बढ़ गई है। अब अपनी समाजसेवा की रूचि को बढ़ाएंगे। उन्होंने बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि वातावरण को शुद्ध बनाए रखने के लिए हर व्यक्ति को दो पौधे जरूर लगाने चाहिए।

वे खुद भी अब तकहजारों पौधे लगा चुके हैं। उल्लेखनीय है कि निर्मल बजाज प्रसिद्ध व्यवसायी भी है जो बजाज एक्सक्लूसिव प्रा. लि. के नाम से शोरूम चलाते हैं। समय-समय पर रक्तदान कैंप भी लगाते हैं। धार्मिक कार्यों में भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते हैं और जरूरमंदों की सेवा करते हैं।

उनकी नियुक्ति पर क्लब सदस्यों के अलावा शहर के गणमान्य लोगों ने खुशी का इजहार किया है। इस मौके पर क्लब के पूर्व डिस्ट्रिक गवर्नर चंद्रशेखर मेहता, गुरप्रीत नागपाल बिट्टी, कृष्ण मेहता, राधेश्याम गंडा, ललित जैन, हरदीप सरकारिया, सुधीर ललित, रविंद्र बजाज,संजय गांधी, अतुल अरोड़ा सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button