ब्रेकिंग न्यूज़

भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ने मंडल कार्यकर्ताओं का जताया आभार

भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ने मंडल कार्यकर्ताओं का जताया आभार

Khet Khajaana : सिरसा। भाजपा महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष एडवोकेट भावना शर्मा ने जिले की सभी मंडल की कार्यकर्ताओं को अपने निवास स्थान पर आमंत्रित किया और सभी का चुनाव में बढ़-चढक़र कार्य करने के लिए आभार जताया। भावना शर्मा ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं ने जिस तरह से बूथ पर डटकर कार्य किया, इससे यह स्पष्ट है कि हम लोग सिरसा लोकसभा के साथ-साथ अन्य नौ लोकसभा में भी अवश्य विजय प्राप्त करेंगे और सिरसा लोकसभा भाजपा प्रत्याशी डा. अशोक तंवर भारी मतों से विजयी होंगे।

सभी महिला कार्यकर्ताओं का भाजपा महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष ने पटका पहनाकर स्वागत किया और बहुत-बहुत बधाई दी। उन्होंने कहा कि अगर पूरा महिला मोर्चा इसी प्रकार तत्परता से कार्य करता रहेगा तो हम सिरसा जिला की पांचों विधानसभाओं में विजय अवश्य प्राप्त करेंगे।

इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष कुसुम लता, तारावती चौधरी, निर्मला छाबड़ा, महामंत्री बेगो बाई, स्मृति कोषाध्यक्ष व मंडल से पूनम मल्होत्रा, अंजू बाला मंडल डबवाली से, करीवाला से हरजीत कौर, रानियां से कश्मीर कौर, सिरसा प्रथम मंडल से स्नेह शर्मा, दड़बी मंडल से सुखप्रीत कौर, रोड़ी से ज्योति रानी व किरण कौर, जिला सचिव पूजा, जिला कार्यकारिणी से रीता रानी, संतोष रानी, रमा शर्मा सहित सभी महिला कार्यकर्ता उपस्थिति रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button