ब्रेकिंग न्यूज़

धान की फसल में इस उपाय से खत्म करें खरपतवार, कृषि विज्ञान केंद्र ने बताया रासायनिक उपाय

धान की फसल में इस उपाय से खत्म करें खरपतवार, कृषि विज्ञान केंद्र ने बताया रासायनिक उपाय

खेत खजाना, नई दिल्ली : खरीफ की फसल धान की रोपाई हो चुकी है और अब इसका कल्ले निकलने का समय है। कल्ले निकलते समय सबसे बड़ी समस्या खरपतवार की उत्पन्न होती है, अगर समय रहते खरपतवार पर नियन्त्रण नहीं किया गया तो यह समस्या धान के किसानो के लिए सिर दर्द बन जाएगी । इसलिए आज के इस लेख में हम आपको धान की फसल में खरपतवार कैसे खत्म करना है इसके बारे में जानकारी देने का प्रयास करेंगे ।

धान की फसल में खरपतवार की समस्या
किसान भाइयो खेत खजाना वेब पोर्टल किसानो को खेती बाड़ी से जुडी हर जानकारी प्रदान करता है । इसलिए आपको जानकारी अच्छी लगे तो इसे दुसरे किसानो तक शेयर करें । किसान भाइयो खरीफ की फसल में धान की रोपाई के बाद खरपतवार भी खेतों में उग आते हैं। यह खरपतवार धान के पौधों के साथ प्रतिस्पर्धा करते हैं और उनके लिए आवश्यक उर्वरक और पोषक तत्वों को भी ले लेते हैं, जिससे धान की पौधों की बढ़वार प्रभावित होती है।

कृषि विज्ञान केंद्र नियामतपुर के कृषि एक्सपर्ट डॉ. एनसी त्रिपाठी ने खेत खजाना को बताया की धान की फसल में खरपतवारों की उपस्थिति फसल के उत्पादन को कम कर सकती है। ऐसे में समय पर खरपतवारों को नष्ट करना अत्यंत आवश्यक है। जिसके लिए डॉ. एनसी त्रिपाठी ने खरपतवारों को नष्ट करने के लिए रासायनिक तरीका अपनाने का सुझाव दिया है।

उपाय:

खरपतवार नाशक: Bispyribac Sodium 10% SC
मात्रा: 100 लीटर से 110 लीटर पानी में घोल बनाकर एक एकड़ क्षेत्र में छिड़काव
समय: धान की रोपाई के 18 से 20 दिनों के मध्य

रासायनिक छिड़काव के माध्यम से खरपतवारों को नष्ट करने का यह तरीका अत्यंत प्रभावी है, लेकिन इसे समय पर करना आवश्यक है। अन्यथा, खरपतवार बड़े हो जाते हैं और उन्हें नियंत्रित करना कठिन हो जाता है।

निराई-गुड़ाई: एक कारगर पारंपरिक तरीका
रासायनिक उपायों के अलावा, पारंपरिक निराई-गुड़ाई भी खरपतवारों को नष्ट करने में कारगर हो सकती है।

उपाय:

निराई-गुड़ाई: किसान श्रमिक लगाकर खुरपी से खरपतवार को फसल से बाहर निकाल सकते हैं।
लाभ: धान के पौधों की बढ़वार बेहतर होती है और कल्लों की संख्या तेजी से बढ़ती है, जिससे उत्पादन में वृद्धि होती है।
निराई-गुड़ाई का यह तरीका न केवल खरपतवारों को नष्ट करता है बल्कि फसल की जड़ों को भी मजबूती प्रदान करता है। धान की फसल में खरपतवारों की समस्या को समय पर नियंत्रित करने से फसल की बढ़वार और उत्पादन में सुधार होता है।
खरपतवार नियंत्रण के तरीके

तरीका लाभ समय
रासायनिक छिड़काव खरपतवारों को तेजी से नष्ट करता है रोपाई के 18-20 दिन बाद
निराई-गुड़ाई पौधों की जड़ों को मजबूती और उत्पादन में वृद्धि आवश्यकता अनुसार
इस प्रकार धान की फसल में खरपतवारों को नियंत्रित करने के लिए रासायनिक और पारंपरिक दोनों तरीकों को अपनाया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button