ब्रेकिंग न्यूज़

Kisan news: अबकी बार बाजरे के मिलेंगे दोगुने दाम, बुआई के 15 दिन बाद करें ये काम, फसल होगी 4 गुना ज्यादा

Kisan news: अबकी बार बाजरे के मिलेंगे दोगुने दाम, बुआई के 15 दिन बाद करें ये काम, फसल होगी 4 गुना ज्यादा

 

बाजरा, जिसे मोटा अनाज भी कहा जाता है, भारत में विशेष तौर से उगाया जाता है। इसकी खेती विशेषकर राजस्थान, हरियाणा, और उत्तर प्रदेश में की जाती है। सही तकनीक अपनाने से न केवल पैदावार बढ़ती है बल्कि गुणवत्ता भी सुधरती है।

 

अपनाए कुरप तकनीक
बाजरा की फसल बोने के बाद 15 दिन से लेकर 1 महीने के अंदर खेत में ‘कुरप’ करने की सलाह दी जाती है। कुरप करने से फसल की जड़ें चिग जाती हैं, जिससे फसल की वृद्धि में तेजी आती है। कुरप करने के बाद फसल की जड़ें अधिक पोषण प्राप्त करती हैं, जिससे पैदावार दोगुनी हो जाती है।

 

कुरप के फायदे
कृषि विभाग के सहायक निदेशक सुरेश गुप्ता के अनुसार, भरतपुर के कई किसान कुरप तकनीक को अपनाकर अपनी पैदावार बढ़ा रहे हैं। सुरेश गुप्ता बताते हैं कि कुरप करने से फसल की जड़ें मजबूत होती हैं जिससे फसल की वृद्धि में तेजी आती है।

 

कैसे करें कुरप
कुरप करने के लिए किसान ट्रैक्टर का उपयोग कर सकते हैं। ट्रैक्टर से कुरप करने पर खेत की मिट्टी अच्छे से पलट जाती है, जिससे जड़ें और मजबूत होती हैं। इससे फसल की वृद्धि और भी बेहतर होती है। सुरेश गुप्ता बताते हैं कि भरतपुर के किसान इस तकनीक को अपनाकर अपनी फसल की पैदावार में वृद्धि कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button