Monalisa Viral Video : महाकुंभ 2025 में माला बेचने वाली मोनालिसा का मेकअप वीडियो वायरल, इंटरनेट पर छाई!
महाकुंभ 2025 में माला बेचने वाली मोनालिसा का मेकअप वीडियो वायरल। जानिए उनकी वायरल स्टोरी और लोग क्यों हो रहे हैं दंग।

Monalisa Viral Video : महाकुंभ 2025 में माला बेचने वाली मोनालिसा का मेकअप वीडियो वायरल, इंटरनेट पर छाई!
Monalisa Viral Video : नई दिल्ली, 21 जनवरी 2025 – महाकुंभ 2025 में माला बेचने वाली मोनालिसा का मेकअप वीडियो इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। उनकी वायरल वीडियो ने उन्हें रातों-रात सोशल मीडिया की सनसनी बना दिया है। मोनालिसा, जो अब प्रयागराज से अपने घर इंदौर (मध्य प्रदेश) लौट चुकी हैं, अब इंटरनेट पर छाई हुई हैं।
वायरल गर्ल मोनालिसा का मेकअप वीडियो
मोनालिसा का मेकअप वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में उन्हें ब्यूटी पार्लर में सजते-संवरते देखा जा सकता है। ब्यूटी पार्लर की महिला उनके बालों को हेयर स्ट्रेटनर से कर्ली बना रही है और मिनिमल मेकअप कर रही है। मोनालिसा के होंठों पर डार्क लिपस्टिक और आंखों पर डॉर्क शेड देने के बाद उनका नया लुक सोशल मीडिया पर छा गया है।
सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया
इस वीडियो को Instagram पर @moni.bhosle.08 ने पोस्ट किया है, जिसे एक दिन के अंदर ही 92 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। 2 लाख 30 हजार से ज्यादा लोगों ने इस पोस्ट को लाइक किया है और 1 हजार से ज्यादा कमेंट्स आए हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “सही शेड का फाउंडेशन लगाएं, उसकी त्वचा का रंग वास्तव में प्राकृतिक है।” दूसरे यूजर ने कहा, “अब आप और भी अच्छे लग रहे हो।”
View this post on Instagram
मोनालिसा की पुरानी मेमोरी
मोनालिसा के वायरल होने के बाद उनकी एक पुरानी वीडियो भी इंटरनेट पर छा गई है। इस वीडियो में वह अपने दोस्तों के साथ हाथ में सामान लिए बेचने के लिए निकली हैं। महज एक दिन पहले Instagram पर पोस्ट की गई इस Reel को 80 लाख से ज्यादा व्यूज और 1 लाख 80 हजार से ज्यादा लाइक्स मिले हैं।
मोनालिसा की चर्चा
मोनालिसा का नया मेकअप लुक लोगों को काफी पसंद आ रहा है। यूजर्स ने दिल के इमोजी के साथ रिएक्ट करते हुए उनकी तारीफ की है। उनकी वायरल वीडियो ने लोगों को दंग कर दिया है और वे अब एक्ट्रेस को टक्कर दे रही हैं।