ब्रेकिंग न्यूज़

How to get rid of rats : चूहे खेत छोड़कर भागने में हो जाएंगे मजबूर, फसल को बचाना है तो करें ये काम

How to get rid of rats : चूहे खेत छोड़कर भागने में हो जाएंगे मजबूर, फसल को बचाना है तो करें ये काम

खेत खजाना : नई दिल्ली, खेती-किसानी में सिर्फ आवारा जानवर ही नहीं, बल्कि चूहे भी खूब दिक्कत पैदा करते हैं। फसलों-बीजों को नुकसान पहुंचाते हैं। ऐसे में किसान परेशान हो जाते हैं और जीव हत्या करने पर मजबूर हो जाते हैं। लेकिन हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताते हैं जिससे बिना मारे चूहे खेत छोड़कर भागने में मजबूर हो जाएंगे।

खेतों में चूहों का आना किसानों के लिए बेहद आम समस्या है। अक्सर फसल लगने के बाद से फसल की कटाई तक चूहे खेत में घूमते रहते हैं। साथ ही बीज से लेकर फसलों को काफी नुकसान पहुंचाते हैं। ये चूहे भोजन की तलाश में खेतों में आते हैं। वहीं घरों में भी ये उत्पात मचाकर रख देते हैं।

चूहों को खेत से दूर रखने के उपाय

ऐसे में कई उपाय हैं, जिनका इस्तेमाल कर किसान खेतों से चूहों को दूर रख सकते हैं। इस संबंध में हजारीबाग के जियोलॉजिस्ट डॉ. मुकेश सिन्हा बताते हैं कि चूहों के नाक-कान से लेकर मुंह काफी सेंसिटिव होता है। खेतों से चूहों को भगाने के लिए किसान कुछ उपाय कर सकते हैं।

1. काली मिर्च और लाल मिर्च का प्रयोग:
डॉ. सिन्हा के अनुसार, चूहों को खेत से भगाने के लिए अपने खेतों में किसान काली मिर्च और लाल मिर्च का प्रयोग कर सकते हैं। इसके लिए किसान खेतों में चूहों के बिल के पास इसका पाउडर बनाकर छिड़काव कर सकते हैं। इससे चूहे बिल छोड़कर भाग जाएंगे।

2. कपूर के तेल का प्रयोग:
डॉ. मुकेश ने बताया कि किसान खेत में कपूर के तेल का प्रयोग कर सकते हैं। कपूर के तेल का प्रयोग करने के लिए छोटी-छोटी रुई की पोटली बनाकर जगह-जगह पर छिड़काव करें। कपूर की पोटली से एक खास प्रकार की सुगंध निकलती है, जिससे चूहे दूर भागते हैं। इस विधि से किसान कपूर और पुदीने के तेल का भी प्रयोग कर सकते हैं।

3. तेज पत्ता या फिटकरी का घोल:
आगे बताया कि चूहों को खेतों से भगाने के लिए किसान उनके बिल के आगे तेज पत्ता या फिटकरी के घोल का भी उपयोग कर सकते हैं। इन दोनों से भी एक खास प्रकार की सुगंध निकलती है, जिससे चूहे दूर भागते हैं।

4. अंडे का छिलका:
चूहों को अंडे की गंध बिल्कुल पसंद नहीं होती है। इसलिए, खेतों में अंडे के छिलके को तोड़कर रखने से चूहे भाग जाते हैं।

5. पुदीने का पौधा:
पुदीने की तीखी गंध भी चूहों को भगाने में कारगर होती है। इसलिए, खेतों के किनारे या चूहों के बिल के पास पुदीने का पौधा लगा सकते हैं।

6. लकड़ी का टुकड़ा जलाना:
चूहे जले हुए लकड़ी की गंध से भी दूर भागते हैं। इसलिए, रात के समय खेतों में लकड़ी का टुकड़ा जलाकर रख सकते हैं।
7. बिल्ली पालना:
बिल्ली चूहों की प्राकृतिक शिकारी होती है। इसलिए, खेतों में बिल्ली पालने से चूहे दूर भाग जाएंगे।
8. खेतों को साफ रखना:
खेतों में अनाज के दाने या खरपतवार न फैलाएं। इससे चूहों को भोजन मिलने का साधन नहीं मिलेगा और वे खेतों से दूर भाग जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button