Petrol-Diesel पेट्रोल-डीजल के दाम घटे, लोगों में खुशी का महौल

शहर के सुखाड़िया नगर के सर्वेश्वर सिंह का कहना था कि पेट्रोल डीजल में सात रुपए की कमी करना बड़ी राहत है। हालांकि यह लोकसभा चुनाव के बाद भी जारी रहे तो अच्छी बात है। आम तौर पर सरकारें चुनावी लाभ के लिए ऐसी घोषणाएं कर देती हैं।

Petrol-Diesel पेट्रोल-डीजल के दाम घटे, लोगों में खुशी का महौल
X

श्रीगंगानगर। प्रदेश भर में पेट्रोल और डीजल के दामों में कमी का असर जिले भर में नजर आया। इलाके के लोगों ने इस पर खुशी जताई है। उनका कहना है कि अब उन्हें पेट्रोल के लिए पंजाब का रुख नहीं करना पड़ेगा। अब तक वे करीब पंद्रह रुपए तक सस्ता पेट्रोल लेने के लिए पंजाब जाते थे। हालांकि अब भी पंजाब में करीब नौ रुपए सस्ता पेट्रोल मिल रहा है।

शहर के सुखाड़िया नगर के सर्वेश्वर सिंह का कहना था कि पेट्रोल डीजल में सात रुपए की कमी करना बड़ी राहत है। हालांकि यह लोकसभा चुनाव के बाद भी जारी रहे तो अच्छी बात है। आम तौर पर सरकारें चुनावी लाभ के लिए ऐसी घोषणाएं कर देती हैं।

पुरानी आबादी के मेलाराम ने बताया कि वह हमेशा पंजाब सीमा पर पेट्रोल लेने के लिए जाता रहा है। एक लीटर में पंद्रह रुपए का फर्क पड़ता था। अब भी पंजाब में करीब नौ रुपए तक सस्ता पेट्रोल मिल रहा है, लेकिन अगर इसमें में पंजाब जाने की लागत घटा दी जाए तो ज्यादा अंतर नहीं रह जाता। ऐसे में सरकार ने लोगों को बड़ी राहत दी है।

Tags:
Next Story
Share it