सरकारी योजना

केंद्र सरकार ने दिया महिलाओं को समानता व आत्मनिर्भरता का अधिकार: श्रीनिवासन

केंद्र सरकार ने दिया महिलाओं को समानता व आत्मनिर्भरता का अधिकार: श्रीनिवासन
नारी शक्ति सम्मेलन में महिला शक्ति ने दिखाई ताकत

खेत खजाना, सिरसा। शहर के बेगू रोड स्थित एक निजी रिसोर्ट में भारतीय जनता पार्टी की ओर से नारी शक्ति सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष भावना शर्मा ने की। नारी शक्ति सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष वनाथी श्रीनिवासन, प्रदेश अध्यक्ष उषा प्रियदर्शी, गायत्री देवी प्रदेश महामंत्री, प्रदेश प्रभारी कीर्ति सिंह, जिलाध्यक्ष नितिशा सिहाग व हिसार लोकसभा चुनाव प्रभारी जसविंद्र पाल पिंकी ने उपस्थिति दर्ज करवाई।

इस सम्मेलन में जिले की कार्यकारिणी एवं सभी नगर मंडल अध्यक्ष एवं नगर मंडल अध्यक्षों की टीम ने हजारों महिलाओं के साथ शिरकत की। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष भावना शर्मा ने सभी मुख्यातिथियों का फूल मालाओं से स्वागत किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष वनाथी श्रीनिवासन ने कहा कि भाजपा सरकार में आज महिलाएं सडक़ों पर निडर होकर घूम सकती हैं। महिला सुरक्षा कानून आज तक किसी सरकार ने नहीं दिया। भाजपा सरकार में महिलाएं पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि जितनी योजनाएं भाजपा सरकार ने महिलाओं के लिए चलाई, उतनी योजनाएं आज तक किसी सरकार ने नहीं दी।

उन्होंने सभी मंडल अध्यक्षों के कार्य की सराहना करते हुए उन्हें आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्षा उषा प्रियदर्शी ने कहा कि जब से सत्ता में मोदी सरकार आई है, उन्होंने महिलाओं के स्वावलंबन, सम्मान के लिए अनेक कार्य किए हंै। लोकसभा व विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण देकर राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाई। उज्जवला योजना से घर-घर शौचालय का निर्माण करके महिलाओं के सम्मान की रक्षा की। प्रदेश महामंत्री गायत्री देवी व प्रदेश प्रभारी कीर्ति सिंह ने कहा कि मोदी सरकार में महिलाओं के साथ कोई अप्रिय घटना व भेदभाव नहीं हुआ।

महिलाओं को समानता का अधिकार मिला है और महिलाएं सशक्त व आत्मनिर्भर हो रही है। उन्हें पुरुषों पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं है। इस मौके पर महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष एडवोकेट भावना शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री की जनकल्याणकारी नीतियों पर देश व प्रदेश की जनता एक बार फिर मुहर लगाएगी और प्रधानमंत्री के विकसित भारत के सपने को साकार करने में महत्त्ती भूमिका निभाएगी। इस अवसर पर भारी संख्या में महिलाएं उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button