सरकारी योजना

सिरसा : हरियाणा सरकार ने हर वर्ग के लिए किए कार्य, 1.80 लाख से कम आय वालों के लिए शुरू की कई योजनाएं: सीएम नायब सिंह सैनी

सिरसा, ३ जुलाई। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचायत भवन में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे। गुरुद्वारा श्री चिल्ला साहिब की 55 कनाल 7 मरले जमीन गुरुद्वारा कमेटी के नाम करने की घोषणा के बाद सिख समुदाय के अलावा सिरसा निवासियों ने सीएम का आभार प्रकट किया।

सीएम सैनी आज सिरसा में कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में पहुंचे थे। इस कार्यक्रम में कालांवाली विधानसभा से 2014 में भाजपा की टिकट पर चुनाव लड चुके राजेंद्र देसूजोधा भाजपा में शामिल हुए। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भाजपा का पटका पहनाकर देसूजोधा को पार्टी में शामिल करवाया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं जब प्रदेशाध्यक्ष बना था तब मैंने देसूजोधा से संपर्क किया था।

देसूजोधा मेरे पुराने मित्र हैं। आज वह भाजपा में अपने साथियों के साथ शामिल हो गए हैं उनका मैं धन्यवाद करता हूं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीसरी बाद शपथ लेते ही पहली कलम से किसानों के लिए राशि जारी की है।

गरीब लोगों को प्लाट देने का काम प्रदेश की डबल इंजन की सरकार ने किया है। उन्होंने कहा कि योजना के तहत श्रमिकों के खातों में प्रदेश सरकार ने पैसे डाले है। इसी प्रकार मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत गरीब लोगों को प्लाट दिए गए है। सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि 1.80 लाख से कम आय वालों लोगों के घरों की छतों पर सौलर पैनल लगाए गए है। नायब सैनी ने बिजली मुद्दे पर पिछली सरकार को भी कोसा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने लोगों के बिजली के बिलों को कम करने का काम किया है। सरपंचो की मांग को पूरा करते हुए प्रदेश सरकार ने 21 लाख की राशि खर्च करने का निर्णय लिया है।

प्रदेश सरकार ने गुरुद्वारा श्री चिल्ला साहब की जमीन को गुरुद्वारा के नाम करने का काम किया है। कार्यक्रम में पूर्व राज्यपाल गणेशी लाल, बिजली मंत्री चौ. रणजीत सिंह, डॉ. अशोक तंवर, भाजपा जिलाध्यक्ष निताशा राकेश सिहाग, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, देव कुमार शर्मा, रेणु शर्मा, अमन चोपड़ा, बलदेव सिंह मांगेआना, गोबिंद कांडा सहित अनेक भाजपा नेता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button