किसानो के लिए खुशखबरी देश में बनेंगे 2000 नए अनाज गोदाम, जानें NBCC का प्लान

किसानो के लिए खुशखबरी देश में बनेंगे 2000 नए अनाज गोदाम, जानें NBCC का प्लान
X

अनाज गोदाम

देश की बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए नेशनल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन लिमिटेड (NBCC) ने एक बड़ी पहल की है। एनबीसीसी ने राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (एनसीडीसी) और राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के साथ मिलकर दुनिया की सबसे बड़ी अनाज भंडारण योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत देश के विभिन्न राज्यों में लगभग 2000 अनाज गोदाम बनाए जाएंगे।

अनाज गोदाम का उद्देश्य

इस योजना का मुख्य उद्देश्य देश की खाद्य सुरक्षा को बढ़ाना, फसलों की बर्बादी को रोकना और किसानों को उचित मूल्य दिलाना है। इसके लिए प्राथमिक कृषि क्रेडिट सोसायटी (पीएसीएस) स्तर पर विकेन्द्रीकृत भंडारण की व्यवस्था की जाएगी। इससे खरीद केंद्रों और उचित मूल्य की दुकानों (एफपीएस) के बीच परिवहन और भंडारण की लागत कम होगी। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी फायदा होगा।

अनाज गोदाम का निर्माण

अनाज गोदाम का निर्माण एनबीसीसी द्वारा किया जाएगा। एनबीसीसी ने इसके लिए विभिन्न राज्यों के पीएसी और सहकारी बैंकों के साथ 200 अनाज गोदाम बनाने पर ही एमओयू साइन किए हैं। एनबीसीसी के सीएमडी के. पी. महादेवस्वामी ने बताया कि इसकी शुरुआत 24 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों से होगी। उन्होंने कहा कि यह विकास और केंद्र सरकार की एक दूरदर्शी योजना है।

अनाज गोदाम का लाभ

अनाज गोदाम का लाभ किसानों, उपभोक्ताओं और देश को होगा। किसानों को अपनी फसलों को सुरक्षित रखने और बेहतर कीमत पाने का मौका मिलेगा। उपभोक्ताओं को ताजा और सस्ता अनाज मिलेगा। देश को खाद्यान्न की आपूर्ति में स्थिरता और आत्मनिर्भरता मिलेगी।


Tags:
Next Story
Share it