7th Pay Commission: अब इन कर्मचारियों की हुई बल्ले बल्ले! सरकार देगी 30,000 रुपए

7th Pay Commission: अब इन कर्मचारियों की हुई बल्ले बल्ले! सरकार देगी 30,000 रुपए
X

7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारी होने की स्थिति में, यह जानकारी आपके लिए महत्त्वपूर्ण हो सकती है। 2024 के लिए प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने वाले कर्मचारियों की सूची तैयार हो गई है। इस सूची में, शातलिस्ट कर्मचारियों को 30,000 रुपये का प्रोत्साहन दिया जाएगा। पहले, इस धनराशि की मात्रा केवल 10,000 रुपये थी।

हालांकि, 2022 में इसे तीन गुणा बढ़ा दिया गया था। यहां यह जरूरी है कि यह धनराशि सभी कर्मचारियों को नहीं मिलती है। इसमें केवल उन उच्च डिग्रीधारी कर्मचारियों को प्रोत्साहन मिलता है, जिनका पद उनकी डिग्री के हिसाब से नहीं होता।

भत्तों से अलग होता है प्रोत्साहन

आपको बता दें कि प्रोत्साहन धनराशि सभी भत्तो से अलग होती है. आपको बता दें कि देश के अलग-अलग विभाग में उच्च डिग्री प्राप्त कर्मचारी होते हैं. लेकिन उनकी पोस्ट डिग्री के हिसाब से नहीं होती. ऐसे कुछ स्पेशल कर्मचारियों का सरकार ने डाटा बनाया है. जिन्हें ये प्रोत्साहन धनराशि मिलती है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अब इसमें कुछ बदलाव किये गए हैं. बताया जा रहा है मंत्रालय ने इसके लिए 20 साल पुराने नियमों को संसोधित किया है.

क्या है पात्रता और शर्तें

प्रोत्साहन धनराशि प्राप्त करने वाले कर्मचारियों के लिए कुछ नियम और शर्तें हैं। उदाहरण के लिए, 1 साल या उससे अधिक पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री वालों को 25,000 रुपये की धनराशि मिलती है। पीएचडी धारी या उसके समकक्ष योग्यता वाले कर्मचारियों को 30,000 रुपये की धनराशि प्राप्त होगी। इसके साथ ही, कर्मचारी की सेवानिवृत्ति के समय यह धनराशि अपने आप बंद हो जाती है, यदि वह पद पर है।

इसके अलावा, जो कर्मचारी साहित्यिक कार्य से जुड़े हैं, उन्हें इस लाभ की सूची से बाहर रखा गया है। यह लाभ हर साल प्रदान किया जाता है और इसे सभी भत्तों से अलग रखा गया है। हालांकि, यह अभी तक स्पष्ट नहीं है कि राज्य सरकार और केंद्र सरकार दोनों ही कर्मचारियों को इस धनराशि का लाभ प्रदान कर सकते हैं या नहीं।

Tags:
Next Story
Share it