Aadhaar Update: आधार कार्ड यूजर्स ध्यान दे! अब फ्री में आधार अपडेट करने का आखिरी मौका, ऐसे करे अपडेट

Aadhaar Update: आधार कार्ड यूजर्स ध्यान दे! अब फ्री में आधार अपडेट करने का आखिरी मौका, ऐसे करे अपडेट
X

Aadhaar Update: आजकल आधार पहचान सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज माना जाता है। बिना इसके, कोई भी सरकारी योजना से लाभ उठाना कठिन हो सकता है। हर व्यक्ति को अपने जीवनकाल में केवल एक बार ही आधार मिलता है। आधार जारी करने की जिम्मेदारी UIDAI के पास है।

कई बार, इसमें लोगों की जानकारी गलत दर्ज हो जाती है। इस समस्या को सुधारने और नए विवरणों को अपडेट करने का विकल्प UIDAI देता है। अगर आपकी भी आधार में कोई गलत जानकारी है, तो आप 14 दिसंबर तक इसे निःशुल्क अपडेट करवा सकते हैं।

अपडेट करना अनिवार्य

UIDAI के अनुसार, हर 10 साल में आधार कार्ड की जानकारी को अपडेट करना जरूरी है। आधार की नियामक संस्था ने मुफ्त आधार अपडेट के लिए 14 दिसंबर, 2023 तक का समय निर्धारित किया है। आप आसानी से अपने आधार की जानकारी को अपडेट कर सकते हैं।

मुफ्त में आधार अपडेट करने की डेडलाइन

UIDAI ने 14 दिसंबर तक ऑनलाइन आधार अपडेट के लिए निर्धारित 50 रुपये के शुल्क को माफ कर दिया है। कोई भी अपनी जानकारी जैसे नाम, पता, जन्म तिथि, लिंग, मोबाइल नंबर और ईमेल मुफ्त में ऑनलाइन अपडेट करवा सकता है। लेकिन जो लोग फोटो, आईरिस या अन्य बायोमेट्रिक जानकारी अपडेट करना चाहते हैं, उन्हें आधार नामांकन केंद्र में जाना होगा और शुल्क भुगतान करना होगा।

आप अपने आधार डिटेल्स ऑनलाइन ऐसे कर सकते हैं अपडेट

सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

अपने आधार नंबर और वन-टाइम पासवर्ड (ओटीपी) का उपयोग करके वेबसाइट पर लॉग इन करें। ओटीपी रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा।

उसके बाद, डॉक्यूमेंट अपडेट सेक्शन पर जाएं और डिटेल्स की जांच करें।

यदि कुछ भी गलत है, तो ड्रॉप-डाउन मेनू से आइडेंटिटी डॉक्यूमेंट्स का चयन करें और निर्देश के अनुसार आवश्यक दस्तावेज के स्कैन अपलोड करें।

आखिर में सबमिट आइकन पर क्लिक करें। यदि डिटेल्स सही हैं, तो कोई "मैं सत्यापित करता हूं कि उपरोक्त विवरण सही हैं" विकल्प पर क्लिक करें।

आपको SMS के जरिए एक सेवा अनुरोध संख्या (SRN) प्राप्त होगी। इसे नोट कर लें और ट्रैकिंग के लिए इसका उपयोग करें।

Tags:
Next Story
Share it