बड़ी खबर! आज पीएम मोदी करेंगे देश के सबसे लंबे पुल का उद्घाटन, ट्वीट कर दी जानकारी

बड़ी खबर! आज पीएम मोदी करेंगे देश के सबसे लंबे पुल का उद्घाटन, ट्वीट कर दी जानकारी
X

Atal Setu Inauguration: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (शुक्रवार) महाराष्ट्र के दौरे पर होंगे। इस दौरान, उन्हें देश के सबसे लंबे पुल, 'अटल सेतु', का उद्घाटन करना है, जिसके साथ ही कई विकास परियोजनाएं भी शुरू की जाएगी। यह पुल मुंबई को नवी मुंबई से जोड़ेगा और समुद्र के ऊपर बनाया गया है, जो भारत का सबसे लंबा पुल होगा। प्रधानमंत्री मोदी नासिक भी जाएंगे, जहां उन्हें 27वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन करना है। इस अवसर पर, उन्हें 30,500 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करना है।

17000 करोड़ रुपये से ज्यादा में बना है अटल सेतु

अटल सेतु के शुरु होने से अरबन ट्रांसपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर और संपर्क मजबूत होगा. साथ ही लोगों के आवागमन की सुगमता भी बढ़ेगी. मुंबई ट्रांस-हार्बर लिंक (MTHL) को 'अटल बिहारी वाजपेयी सेवरी-न्हावा शेवा अटल सेतु' नाम दिया गया है. ये पुल देश का सबसे लंबा समुद्री पुल है, जिसके निर्माण में 17,840 करोड़ रुपये से अधिक की लागत आई है.

पीएम मोदी ने खुद दी जानकारी

महाराष्ट्र के दौरे से पहले ही प्रधानमंत्री मोदी ने एक ट्वीट करके इस बारे में सूचना दी है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा, "मैं कल, 12 जनवरी को महाराष्ट्र के लोगों के बीच जाने के लिए उत्सुक हूं, इस दिन जीजा माता और स्वामी विवेकानंद की जयंती भी है। नासिक में, मैं श्री कालाराम मंदिर में प्रार्थना करूंगा और राष्ट्रीय युवा महोत्सव में भाग लूंगा। इसके बाद, मैं मुंबई जाऊंगा, जहां से मैं अटल बिहारी वाजपेयी सेवरी-न्हावा शेवा अटल सेतु पर नवी मुंबई की यात्रा करूंगा, जो मुंबई और आसपास के क्षेत्रों के लोगों के लिए एक प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजना है। नवी मुंबई में एक सार्वजनिक बैठक में कई अन्य विकास कार्यों का भी उद्घाटन किया जाएगा।"


जानें क्या हैं अटल सेतु की विशेषताएं

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में समुद्र के ऊपर बनाया गया देश का सबसे लंबा पुल मुंबई और नवी मुंबई को जोड़ेगा. जो मुंबई के लिए नई जीवन रेखा का काम करेगा. एक अनुमान के मुताबिक इस पुल से रोजाना करीब 70 हजार लोग सफर करेंगे. पुल पर सुरक्षा और निगरानी के लिए 400 कैमरे लगाए गए हैं.

इसके साथ ही इस पुल पर ट्रैफिक के दबाव की जानकारी के लिए एआई आधारित सेंसर लगाए गए हैं. अटल सेतु 21.8 किमी लंबा है. जिसके निर्माण में 17,840 करोड़ का खर्च आया है इस पुल की आधारशिला पीएम मोदी ने साल 2016 में रखी थी. ये पुल 16.5 किमी समुद्र में तो 5.5 किमी जमीन पर बनाया गया है.

एक लाख युवाओं को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने गुरुवार को जानकारी दी कि युवा दिवस के मौके पर पीएम मोदी शुक्रवार को एक लाख से ज्यादा युवाओं को संबोधित करेंगे. बता दें कि पीएम मोदी स्वामी विवेकानंद की 161वीं जयंती के मौके पर पहले नासिक जाएंगे जहां वह राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन करेंगे.

कुंभ नगरी नासिक में देशभर से आए युवाओं का मेला लगेगा, जिसमें पीएम मोदी मुख्य अतिथि होंगे. इस कार्यक्रम की थीम युवाओं के लिए, युवाओं के द्वारा रखी गई है. सभी युवा यहां एकत्रित होकर 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लेंगे.

Tags:
Next Story
Share it