मुख्यमंत्री ने औद्योगिक शहर लुधियाना के लिए बड़े विकास प्रोजेक्टों का ऐलान

भगवंत सिंह मान ने आगे बताया कि लुधियाना-धूरी रेलवे लाईन पर 25.69 करोड़ रुपए की लागत से आर.ओ.बी के निर्माण और पहुँच सडकें बनाने का काम भी अलॉट किया गया है।

मुख्यमंत्री ने औद्योगिक शहर लुधियाना के लिए बड़े विकास प्रोजेक्टों का ऐलान
X

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज लुधियाना की नुहार बदलने के लिए बड़े विकास प्रोजेक्टों का ऐलान करते हुए कहा कि इस मंतव्य के लिए करोड़ों रुपए के नये प्रोजैक्ट शुरू और चल रहे प्रोजैक्ट समयबद्ध ढंग से मुकम्मल किए जाएंगे। यहाँ एक उच्च स्तरीय मीटिंग के

दौरान शहर में चल रहे विकास प्रोजेक्टों का जायजा लेते हुए मुख्यमंत्री ने कहा _ कि राज्य सरकार इस औद्योगिक शहर के -सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने बताया कि शहर को हरा-भरा बनाने के लिए 28.91 करोड़ रुपए की लागत से पौधे लगाने के 46 प्रोजैक्ट विचारे गए हैं, जिनमें से 14.18 करोड़ रुपए के 19 कार्य पहले ही

मुकम्मल हो चुके हैं और बाकी आने वाले दिनों में मुकम्मल कर लिए जाएंगे। भगवंत सिंह मान ने बताया कि स्मार्ट सिटी स्कीम के अंतर्गत 930 करोड़ रुपए के 72 प्रोजैक्ट शुरू किये गए थे, जिनमें से 219 करोड़ रुपए के प्रोजैक्ट मुकम्मल हो चुके हैं और 549.10 करोड़ रुपए के प्रोजेक्टों पर काम चल रहा है और 161.90 रुपए के प्रोजेक्टों के टैंडर अलॉट कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इंटीग्रेटिड कमांड एंड कंट्रोल सैंटर, ऑल वैदर इन्डोर स्विमिंग पूल, एल.ई.डी. स्ट्रीट लाईटों, लुधियाना के

लिए सतही पानी की सप्लाई, बुढ्ढ़ा दरिया को पुर्नजिवित, ठोस अवशेष प्रबंधन जैसे और अन्य बड़े प्रोजैक्ट शहर को नया रूप देंगे। उन्होंने कहा कि कम्युनिटी क्लब, सीनियर सिटिजन क्लब और सिलाई सेंटर, सैक्टर 32, लुधियाना, स्वास्थ्य केंद्र (स्पोर्टस सैंटर), सैक्टर 32-ए, लुधियाना, सरकारी सीनियर सेकंडरी स्कूल, सैक्टर 32, लुधियाना में स्विमिंग पूल और पम्प चेंबर और फेज-3 अर्बन एस्टेट से जैन मंदिर दुग्गरी, लुधियाना तक 200-00 चौड़ी सड़क के निर्माण का काम भी जोरों पर चल रहा है।

भगवंत सिंह मान ने आगे बताया कि लुधियाना-धूरी रेलवे लाईन पर 25.69 करोड़ रुपए की लागत से आर.ओ.बी के निर्माण और पहुँच सडकें बनाने का काम भी अलॉट किया गया है। लुधियाना के निवासियों को बड़ी राहत देते हुए मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि गाँव खवाजके से मत्तेवाड़ा तक राहों रोड के 16 किलोमीटर हिस्से की री- कारपेटिंग का काम, जो पिछले 15 सालों से नहीं हुआ, आने वाले दिनों में शुरू हो जायेगा, क्योंकि इसके लिए टैंडर अलॉट हो चुके हैं।

उन्होंने कहा कि इस प्रोजैक्ट के मुकम्मल होने से लुधियाना निवासियों की काफी देर की माँग पूरी होगी। भगवंत सिंह मान ने भरोसा दिलाया कि वह सभी कामों की खुद निगरानी करेंगे, जिससे शहर के प्रोजेक्टों को समयबद्ध ढंग से मुकम्मल किया जा सके। मुख्यमंत्री ने लोगों में सुरक्षा की भावना पैदा करने के लिए लुधियाना के हरेक विधान सभा हलके में 1500 स्ट्रीट लाईटों, सीसीटीवी कैमरे लगाने का भी ऐलान किया। उन्होंने बताया कि टैंडर जारी हो चुके हैं और जल्दी ही काम अलॉट कर दिया जायेगा।

Tags:
Next Story
Share it