सरकारी योजना

ऐतिहासिक धरती से की सीएम ने किसानों की बल्ले-बल्ले, अगले हफ्ते इन किसानो को मिलेगी मुआवजा राशी

ऐतिहासिक धरती से की सीएम ने किसानों की बल्ले-बल्ले, अगले हफ्ते इन किसानो को मिलेगी मुआवजा राशी

खेत खजाना : सिरसा। भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रदीप रातुसरिया ने कुरुक्षेत्र की ऐतिहासिक धरती पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा किसानों के लिए खोले गए घोषणाओं के पिटारे को सरकार का ऐतिहासिक कदम बताया है। जारी बयान में रातुसरिया ने कहा कि ऐतिहासिक धरती से मुख्यमंत्री नायब सैनी ने ऐतिहासिक घोषणा करते हुए हरियाणा के किसानों की सभी फसलें अब एमएसपी पर खरीदने की घोषणा की है।

इसके साथ ही हरियाणा ऐसा पहला राज्य बन गया है, जहां सभी फसलें एमएसपी पर खरीदी जाएंगी। रातुसरिया ने कहा कि अभी तक हरियाणा में 14 फसलें ही एमएसपी पर खरीदी जा रही थी। यही नहीं सीएम ने ने किसानों की बल्ले-बल्ले करते हुए आबियाने के 133 करोड़ 55 लाख 48 हजार रुपये का बकाया भी माफ  करने की भी घोषणा की। वर्ष 2023 में कुछ जिलों के किसानों का 137 करोड़ रुपये की मुआवजा राशि अगले सप्ताह के अंदर किसानों के बैंक खाते में भेजने की भी घोषणा कर किसानों को चुनावों से पहले दीवाली मनाने का मौका दिया है।

रातुसरिया ने कहा कि पूर्व की सरकारों ने झूठा प्रचार करके जनता को केवल और केवल बरगलाने का काम किया है। किसानों और हर वर्ग की सच्ची हितैषी भाजपा सरकार ही है। इस बार भी विधानसभा चुनाव जीतकर तीसरी बार डबल इंजन की सरकार बनाएगी। रातुसरिया ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने विकास का जो पहिया रोक दिया था, उसे अब तेजी से गति प्रदान की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button