फरीदाबाद में दिल्ली मथुरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीड़ भाड़ से मिलेगी निजात

राज्य सरकार हाईवे पर पड़ने वाले दो कट पर अंडरपास के निर्माण हेतु व्यवहार्यता का पता लगाने बारे केंद्र सरकार को लिखेगी पत्रः दुष्यंत सकता। चौटाला

फरीदाबाद में दिल्ली मथुरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीड़ भाड़ से मिलेगी निजात
X

चंडीगढ़। उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि राज्य सरकार फरीदाबाद में दिल्ली मथुरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात की सुगम आवाजाही के लिए हाईवे पर पड़ने वाले भीड़भाड़ वाले दो कट पर अंडरपास के निर्माण हेतु व्यवहार्यता का पता लगाने बारे केंद्र सरकार को पत्र लिखेगी।

उप मुख्यमंत्री आज हरियाणा विधानसभा में मानसून सत्र के दौरान प्रश्न काल में एक सदस्य द्वारा लगाए गए प्रश्न का उत्तर दे रहे थे। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि इस संबंध में केंद्र सरकार को आज रात तक लिखित अनुरोध भेज दिया जाएगा, ताकि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा इस परियोजना की पीआर के लिए आगामी कार्य किया जा सके।

उन्होंने बताया कि गुड ईयर कट पर भूमि की उपलब्धता न होने के कारण फ्लाईओवर नहीं बनाया उन्होंने कहा कि इस विषय पर अधिकारियों के साथ बैठक की गई है। हरियाणा मेल ब्यूरो और सदन को आश्वस्त किया कि इस विषय पर लागत हिस्सेदारी के संदर्भ में केंद्र सरकार से बातचीत की जाएगी। इसके बनने से ओल्ड फरीदाबाद और पलवल क्षेत्र में भीड़भाड़ से निजात मिलेगी।

Tags:
Next Story
Share it