हरियाणा में महिलाओं को सरकार देगी 3 लाख रुपये, बस करना होगा ये छोटू-सा काम

हरियाणा में महिलाओं को सरकार देगी 3 लाख रुपये, बस करना होगा ये छोटू-सा काम
X

Haryana Sarkari Yojana : हरियाणा सरकार (Haryana Govt) ने महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से "हरियाणा मातृशक्ति उद्यमिता योजना" की शुरुआत की है। इस योजना (Sarkari Yojana) के माध्यम से, हरियाणा महिला विकास निगम स्वयं के उद्यम स्थापित करने के लिए महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान कर रहा है।

डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने बताया कि निगम सब्सिडी के रूप में महिलाओं को आर्थिक रूप से सहायता प्रदान कर रहा है, ताकि वे कृषि, उद्योग, व्यापार जैसे क्षेत्रों में आत्मनिर्भर बन सकें।

इस योजना के अंतर्गत, महिलाओं को 3 लाख रुपये तक का ऋण दिलवाया जाता है, जिनकी वार्षिक आय 5 लाख रुपये से अधिक नहीं होती है और आयु 18 से 60 वर्ष के बीच है।

योजना के अंतर्गत, प्रार्थी द्वारा समय पर किस्तों का भुगतान करने पर 3 वर्षों तक सात प्रतिशत ब्याज अनुदान राशि निगम द्वारा प्रदान की जाती है।

इस योजना के अंतर्गत, विभिन्न क्षेत्रों में जैसे कि ऑटो रिक्शा, छोटा सामान ढोने के लिए वाहन, थ्री व्हीलर, टैक्सी, सैलून, ब्यूटी पार्लर, टेलरिंग, बुटीक, फोटोकॉपी की दुकान, पापड़ बनाना, अचार बनाना, हलवाई की दुकान, फ़ूड स्टाल, आइसक्रीम बनाने की यूनिट, बिस्कुट बनाना, हैंडलूम, बैग बनाना, कैंटीन सर्विस इत्यादि के लिए महिलाओं को ऋण प्रदान किया जा रहा है।

डीसी ने जनकारी दी कि इस योजना के बारे में अधिक जानकारी हेतु हरियाणा महिला विकास निगम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते है।

Tags:
Next Story
Share it