सरकारी योजना

HKRN Gift : सरकार ने लाखों कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा: HKRN कर्मचारियों की हुई बल्ले बल्ले

HKRN Gift : सरकार ने लाखों कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा: HKRN कर्मचारियों की हुई बल्ले बल्ले
खेत खजाना : 2 जुलाई, सिरसा। वरिष्ठ भाजपा नेता प्रदीप रातुसरिया ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) के माध्यम से लगे लेवल-1, 2 और 3 श्रेणी के 1 लाख 19 हजार से अधिक कर्मचारियों को एक बड़ा तोहफा देते हुए पहली जुलाई, 2024 से उनके वेतन में 8 प्रतिशत की वृद्धि करने की घोषणा को स्वागत योग्य बताया है। जारी बयान में रातुसरिया ने कहा कि मुख्यमंत्री की इस घोषणा से लाखों कर्मचारियों को लाभ होगा।

उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से एचकेआरएन के तहत पारदर्शी तरीके से कर्मचारियों को रखा गया है। लेवल-1 में 71012, लेवल-2 में 26915 और लेवल-3 में 21934 कर्मचारी हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत रखे गए कर्मचारियों में अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग के युवाओं को भी लाभ दिया गया है। रातुसरिया ने कहा कि इससे पूर्व की सरकार के समय आउटसोर्सिंग पॉलिसी पार्ट-1 और पार्ट-2 के तहत लगे कच्चे कर्मचारियों का शोषण होता था। ठेकेदार कर्मचारी को न तो ईपीएफ का लाभ देता था और न ही ईएसआई का लाभ देता था।

इतना ही नहीं, लेबर फंड के तहत भी योजनाओं का लाभ कर्मचारी को नहीं मिलता था। ठेकेदार अपनी मन मर्जी से कर्मचारी को नौकरी से भी हटा देता था। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को शोषण से बचाने के लिए राज्य सरकार ने एक सिस्टम बनाया, जिसके तहत हरियाणा कौशल रोजगार निगम का गठन किया। आज कर्मचारियों को ईपीएफ और ईएसआई सहित समय पर वेतन मिल रहा है। अब जिस भी विभाग या निजी प्रतिष्ठानों को जिस प्रकार के कौशल मैनपॉवर की आवश्यकता होती है, उसकी पूर्ति कौशल रोजगार निगम के माध्यम से की जा रही है।

रातुसरिया ने कहा कि यही नहीं पिछली सरकार के समय किसी कर्मचारी के साथ दुर्घटना हो जाती थी तो उसको कोई लाभ नहीं मिलता था, वो ठेकेदार के चक्कर काटता रहता था, लेकिन वर्तमान सरकार ने निगम बनाया और किसी भी दुर्घटना की स्थिति में सहायता करने के लिए सरकार मजबूती से कर्मचारी के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के हित के लिए सरकार पूरी तरह से सजग है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button