Lucknow News : अब अवैध कब्जा करने वालों की खेर नहीं, करोड़पतियों पर चला पीला पंजा, छह टीमों ने की कार्रवाई

Lucknow News : अब अवैध कब्जा करने वालों की खेर नहीं, करोड़पतियों पर चला पीला पंजा, छह टीमों ने की कार्रवाई
X

Lucknow News : अब अवैध कब्जा करने वालों की खेर नहीं, करोड़पतियों पर चला पीला पंजा, छह टीमों ने की कार्रवाई

खेत खजाना, लखनऊ: अकबरनगर में अवैध निर्माणों का अंत, एलडीए ने बुलडोजर चलाकर तोड़ा शोरूमों का गुम्बद लखनऊ के अकबरनगर में कुकरैल नदी पर अवैध रूप से कब्जा करके बनाए गए शोरूमों और दुकानों को मंगलवार को एलडीए का बुलडोजर ध्वस्त कर दिया। इससे पहले इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने इन अवैध निर्माणों के खिलाफ दायर की गई याचिकाओं को खारिज कर दिया था। एलडीए ने 23 पोकलैंड और जेसीबी की मदद से 24 अवैध शोरूम और दुकानों को तोड़ दिया।

अकबरनगर में अवैध निर्माणों का अंत करने की कार्रवाई का आदेश पिछले साल नवंबर में ही एलडीए ने दिया था। इसके बाद एलडीए ने 21 दिसंबर 2023 को ध्वस्तीकरण शुरू किया था, लेकिन इस पर हाईकोर्ट ने स्थगनादेश दे दिया था। अयोध्या रोड पर दोनों ओर 101 अवैध व्यावसायिक निर्माण करने वालों में से 25 ने याचिका एक साथ दायर की थी। इसके बाद शेष दुकानदारों ने भी याचिकाएं दी थी।

हाईकोर्ट ने मंगलवार को इन याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए 24 दुकानों के ध्वस्तीकरण आदेश पर लगी रोक को हटा दिया। इसके बाद एलडीए ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी। एलडीए ने सबसे पहले लखनऊ व्यापार मंडल के महामंत्री सोहेल हैदर अल्वी के बेसमेंट सहित तीन मंजिला ताज फर्नीचर शोरूम को गिराना शुरू किया। कुछ ही देर में उसके बगल स्थित सम्राट फर्नीचर शोरूम भी ध्वस्तीकरण की जद में आ गया।

अयोध्या रोड के दोनों ओर एलडीए ने छह टीमें लगाकर इन शोरूमों को ध्वस्त कर दिया। बुधवार सुबह से एलडीए फिर से अवैध निर्माण तोड़ेगा। एलडीए ने अकबरनगर प्रथम और द्वितीय में बने 1068 अवैध आवासीय और 101 व्यावसायिक निर्माण को ध्वस्त करने के आदेश पिछले साल नवंबर में दिए थे।

अकबरनगर में अवैध निर्माणों को तोड़ने की कार्रवाई के दौरान वहां के लोगों ने एलडीए और पुलिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। लोगों ने पत्थरबाजी और आगजनी करके बुलडोजर और पोकलैंड को रोकने की कोशिश की। पुलिस ने लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले चलाकर भीड़ को बिखराने का प्रयास किया। एक महिला ने पोकलैंड पर पत्थर फेंककर उसका शीशा तोड़ दिया। एक-दो शरारती तत्वों ने भी पत्थरबाजी की।

Tags:
Next Story
Share it