दयालु स्कीम के तहत राज्य के 2200 परिवरों को जारी किए 108 करोड़ रूपएः नायब सिंह

दयालु स्कीम के तहत राज्य के 2200 परिवरों को जारी किए 108 करोड़ रूपएः नायब सिंह
X

चंडीगढ़, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने कहा कि सरकार की ओर से दीन दयाल उपाध्याय अंत्योदय परिवार सुरक्षा (दयालु) योजना क्रियान्वित की जा रही है। इस योजना के तहत याड लाख रूपए से कम आय वाले परिवारों के सदस्य की आकस्मिक मृत्यु होने पर एक लाख से 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है। मुख्यमंत्री बुधवार को दयालु स्कीम के तहत राज्य के 2200 परिवारों को 108 करोड़ रुपए की राशि जारी कर रहे थे। यहां मंत्री जे.पी. दलाल भी मौजूद रहे।

हरियाणा के 33483 किसानों को मिला मुआवजे का लाभ : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने कहा कि वर्तमान रबी फसल में ओलावृष्टि से हुए फसली नुकसान के लिए ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल 15 मार्च तक खोला गया है।

किसान ओलावृष्टि से हुए फसली नुकसान को पोर्टल पर अपलोड कर सकते हैं। मुख्यमंत्री बुधवार को वर्ष 2023 के दौरान बाढ़ के कारण खराब हुई नरमा की फसल संबंधी 12 जिलों के किसानों को 87.95 करोड़ रुपए की मुआवजा राशि जारी कर रहे थे। इनमें भिवानी, चरखी दादरी, फतेहाबाद, गुरूग्राम, हिसार, झज्जर, जीन्द, महेन्द्रगढ, रेवाड़ी रोहतक, सिरसा तथा सोनीपत शामिल है। इस अवसर पर मंत्री जे. पी. दलाल भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने पांच सीवरमैन को नमस्ते आई.डी. और आयुष्मान कार्ड सौंपकर दी बधाई : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच है कि वर्ष 2047 तक भारत को विश्व का विकसित राष्ट्र बनाना है। इसी लक्ष्य को पूरा करने और देश के हर जरूतमंद व्यक्ति तक केंद्र व राज्य सरकार की जनहितैषी नीतियों को पहुंचाने के लिए प्रदेश सरकार तत्पर है। वंचित समाज की महिलाओं व पुरुषों के आर्थिक उत्थान के लिए प्रधानमंत्री सामाजिक उत्थान एवं रोजगार आधारित जनकल्याण (पी.एम. सूरज) पोर्टल कारगर साबित होगा। वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को सूरज पोर्टल का लोकार्पण किया है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह ने बुधवार को नमस्ते मित्र योजना के तहत हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण पंचकूला के सीवरमैन गुरजीत सिंह, जगदीप सिंह, सैंटी, राजेश कुमार और जसविंद्र को नमस्ते आई.डी. और आयुष्मान कार्ड सौंपकर बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार का प्रयास है कि वंचित समाज के महिला और पुरुष स्वरोजगार अपनाकर आत्मनिर्भर बनें, इसके लिए वे सूरज पोर्टल पर आवेदन कर ऋण प्राप्त करें। मुख्यमंत्री अधिकारियों कीbबैठक को किया सम्बोधितः हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश सरकार द्वारा चालू की गई कल्याणकारी योजनाओं को बदस्तूर जारी रखा जाएगा और कार्य में पूरी पारदर्शिता बरती जाएगी। मुख्यमंत्री आज विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि पहले की गई 'सी.एम. घोषणाओं' को तय समय में पूरा किया जाएगा। इसके साथ ही' जनसंवाद' एवं ' सी.एम. विंडो' पर आई शिकायतों का प्राथमिकता से समाधान किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने किया दो नई योजनाओं का शुभारम्भ : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने कहा कि सरकार सभी नागरिकों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए संकल्पबद्ध है। इस दिशा में समाज के कमजोर वर्गों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन के अलावा चिकित्सा सुरक्षा भी प्रदान की जा रही है। मुख्यमंत्री बुधवार को वितीय सहायता 3 व 4 स्टेज कैंसर रोगी पोर्टल का शुभारम्भ कर रहे थे। उन्होंने कैंसर एवं 55 अन्य दुलर्भ बीमारियों से पीड़ित लोगों को वितीय मदद के लिए 2 नई योजनाओं का ऑनलाईन शुभारम्भ किया। इस अवसर पर केबिनेट मंत्री जे.पी. दलाल भी मौजूद रहे।

Tags:
Next Story
Share it