सरकारी योजना

Self Help Group: स्वयं सहायता समूह बना महिलाएं स्वरोजगार की अपार संभावनाएं बना सकती हैं: डा. विनीता

Self Help Group: स्वयं सहायता समूह बना महिलाएं स्वरोजगार की अपार संभावनाएं बना सकती हैं: डा. विनीता

खेत खजाना, सिरसा। हरियाली तीज के अवसर पर बुधवार को कृषि विज्ञान केंद्र सिरसा द्वारा गांव ख्योंवाली में महिला स्वयं सहायता समूह पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। उपस्थित महिलाओं को तीज की शुभकामनाएं देते हुए वैज्ञानिक डा. विनीता राजपूत ने महिलाओं को स्वयं सहायता समूह के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि स्वयं सहायता समूह बना महिलाएं अपने लिए स्वरोजगार की अपार संभावनाएं बना सकती हैं, जिससे वह स्वावलंबी होने की राह पर अग्रसर होंगी। घरेलू कार्यों के साथ आचार, मुरब्बा, लड्डू जैसे उत्पाद बनाकर अतिरिक्त आय भी अर्जित की जा सकती है। साथ ही उन्होंने महिला एवं बाल विकास के लिए स्वास्थ्य व पोषण संबंधित जानकारी भी दी।

WhatsApp Image 2024 08 07 at 5.42.38 PM 1

कार्यक्रम में दैनिक भोजन में विटामिन और पोषक तत्वों के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई। महिलाओं को कृषि विज्ञान केंद्र सिरसा द्वारा आयोजित किए जाने वाले विभिन्न स्वरोजगार प्रशिक्षणों में भाग लेने के लिए प्रेरित भी किया गया। अब समय है कि ग्रामीण महिलाएं आगे बढक़र अपनी नई पहचान बनायें। सभी महिलाओं ने तीज समारोह की गतिविधियों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में ख्योंवाली गांव के सरपंच, पंचायत सदस्य और ट्रेनर सोनिया भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button