बिजली निगम में 204 एएलएम और 46 एसए को दिए स्टेशन

वीरवार को ट्रेनिंग पूरी होने के बाद सभी कर्मचारियों ने बिजली निगम में पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। दस्तावेजों व स्टेशनों पर कर्मचारियों की मांग के अनुसार बिजली निगम अधिकारियों की ओर से नए कर्मचारियों की लिस्ट तैयार कर उन्हें स्टेशन अलाट किए गए है।

बिजली निगम में 204 एएलएम और 46 एसए को दिए स्टेशन
X

सिरसा : बिजली निगम में लंबे समय से खाली पड़े एएलएम के पदों पर कर्मचारियों की भर्ती होने के बाद अब उन्हें स्टेशन अलाट करने की प्रकिया शुरू हो गई है। जिले में करीब 204 एएलएम और 46 एसए की नियुक्ति हुई है। अब प्रशिक्षण के बाद इन्हें स्टेशन अलाट किए जा रहे हैं। जिससे अन्य कर्मचारियों को काफी राहत मिलेगी और लोगों की शिकायतों का भी जल्द ही समाधान होगा।

वीरवार को ट्रेनिंग पूरी होने के बाद सभी कर्मचारियों ने बिजली निगम में पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। दस्तावेजों व स्टेशनों पर कर्मचारियों की मांग के अनुसार बिजली निगम अधिकारियों की ओर से नए कर्मचारियों की लिस्ट तैयार कर उन्हें स्टेशन अलाट किए गए है। देर शाम को बिजली निगम की और से लिस्ट जारी की गई है।

बिजली निगम में लंबे समय से कर्मचारियों का टोटा चल रहा था। जिसके कारण कार्यरत कर्मचारियों को अतिरिक्त कार्यभार दिया गया था। कर्मचारियों की कमी के कारण लोगों की शिकायतों व दस्तावेजों संबंधित समस्याओं का भी समय पर निपटारा नहीं हो पा रहा था। ऐसे में अब सरकार की ओर से कर्मचारियों की भर्ती की गई है।

Tags:
Next Story
Share it