केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब मिलेगा अलग से 50% महंगाई भत्ता, जानिए पूरी डिटेल

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब मिलेगा अलग से 50% महंगाई भत्ता, जानिए पूरी डिटेल
X

DA Hike January 2024: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए खुशखबरी है। महंगाई भत्ते में एक बार फिर इजाफा होने वाला है। ऐसी सूचना आई है कि AICPI इंडेक्स 139.1 पर पहुंच चुका है, जिससे केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 फीसदी का इजाफा होने की संभावना है। इस स्थिति में, कर्मचारियों की सैलरी में एक बड़ी बढ़ोतरी की उम्मीद है, जिससे एक करोड़ से अधिक कर्मचारियों और पेंशनर्स को सीधा लाभ होगा।

50% पहुंच जाएगा DA

केंद्र सरकार जनवरी 2024 के लिए केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4% तक की वृद्धि कर सकती है। यह बढ़ोतरी मार्च महीने में होने की संभावना है। AICPI के नवंबर 2023 तक के आंकड़े 4% की वृद्धि की संकेत दे रहे हैं। अगर महंगाई भत्ता 4% बढ़ता है, तो यह 50% (Dearness Allowance) तक पहुंच सकता है।

केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगी डबल खुशखबरी

एक और अच्छी खबर है कि केंद्रीय कर्मचारियों को फिटमैंट फैक्टर में बदलाव की संभावना है। इस पर लंबे समय से बहस हो रही है, लेकिन इस वर्ष इसमें संशोधन की सम्भावना है। इससे सैलरी में वृद्धि हो सकती है। 7th Pay Commission के तहत, फिटमेंट फैक्टर में बदलाव के बाद केंद्रीय कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में 8,860 रुपए की वृद्धि हो सकती है।

यह बदलाव DA Hike के बाद हो सकता है। वर्तमान में, फिटमेंट फैक्टर 2.57 है। आने वाले दिनों में इसे 3.68 करने की संभावना है। यदि यह होता है, तो लेवल-3 पर बेसिक सैलरी 18,000 रुपए से बढ़कर 26,000 रुपए हो सकती है। सीधे तौर पर कर्मचारियों की सैलरी में 8,000 रुपए की वृद्धि हो सकती है। इसके अलावा, डीए के भुगतान में भी बदलाव देखने को मिल सकता है।

X Class & TPTA – बेसिक सैलरी 18000 रुपए मंथली पे

बेसिक पे: 18,000 रुपए

महंगाई भत्ता (46%): 8,280 रुपए

हाउस रेंट अलाउंस (27%): 5,400 रुपए

ट्रांसपोर्ट अलाउंस: 1,350 रुपए

DA on ट्रांसपोर्ट अलाउंस: 621 रुपए

ग्रॉस सैलरी: 33,651 रुपए

Fitment Factor से 49,420 रुपए बढ़ेगी सैलरी

लेवल-3 पर केंद्रीय कर्मचारी की बेसिक सैलरी 18,000 रुपए है, तो भत्तों को छोड़कर उसकी सैलरी होगी 18,000 X 2.57= 46,260 रुपए. अगर फिटमेंट फैक्टर को 3.68 गुना हो जाता है तो सैलरी 26000X3.68= 95,680 रुपए पहुंच जाएगी.

कर्मचारियों को इसमें बंपर फायदा मिलेगा. मतलब कुल मिलाकर कर्मचारियों को मौजूदा सैलरी के मुकाबले 49,420 रुपए का इजाफा होगा. ये कैलकुलेशन न्यूनतम बेसिक सैलरी पर है. अधिकतम सैलरी वालों को और बड़ा फायदा मिल सकता है.

Tags:
Next Story
Share it