Cotton MSP : यहां कपास की फसल पर निर्धारित MSP से मिलता है अधिक भाव, इन राज्यों में MSP से अधिक मिल रहे दाम

Cotton MSP : यहां कपास की फसल पर निर्धारित MSP से मिलता है अधिक भाव, इन राज्यों में MSP से अधिक मिल रहे दाम
X

Cotton MSP : यहां कपास की फसल पर निर्धारित MSP से मिलता है अधिक भाव, इन राज्यों में MSP से अधिक मिल रहे दाम

खेत खजाना : देश में फसलों की MSP यानी न्यूनतम समर्थन मूल्य को लेकर चर्चा गर्म रहती है । MSP यानी न्यूनतम समर्थन मूल्य को लेकर 2020 में दिल्ली के बॉर्डर पर दशकों बाद बहुत बड़ा किसान आंदोलन हुआ । वहीं अन्य राज्यों में भी किसानों ने MSP को लेकर कई विरोध प्रदर्शन किए । लेकिन किसानों ने सरकार पर ये आरोप लगाया कि सरकार फसलों का MSP राशि नहीं देती है, जिससे किसानों को उनकी फसलों का उचित दाम नहीं मिलता है. लेकिन वर्तमान समय में खरीफ की कई ऐसी फसलें हैं जिनमे कपास की फसल पर अलग-अलग राज्यों में MSP के निर्धारित मूल्य से अधिक पर खरीदा जा रहा है.

गुजरात: गुजरात में कपास की फसल को MSP से 09% अधिक मिल रहा है। यहां, किसानों को प्रति क्विंटल के लिए MSP के निर्धारित दाम 6620 रुपये की बजाय 7225 रुपये मिल रहा है।

किसानों को मिल रहे हैं अधिक दाम

वर्तमान में, देशभर में विभिन्न कृषि उपज विपणन समितियों (APMC) में न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) से 4.5 से 43 फीसदी तक अधिक दाम मिल रहा है। इसके पीछे मुख्य कारण है फसलों की मजबूत मांग और उत्पादन में घरेलू कमी।

कृषि मंत्रालय के अधिकारी के अनुसार, उड़द और तुअर किस्मों के लिए आयात शुल्क को मार्च 2024 तक मुक्त कर दिया गया है, लेकिन एमएसपी से ऊपर बाजार की कीमतें किसानों को उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रेरित कर रही हैं।

कपास के मूल्य में बढ़ोतरी राज्यों में किसानों को आत्मनिर्भरता और समृद्धि की ओर एक कदम और बढ़ा रही है। इस स्थिति में, गुजरात में 09% अधिक दाम मिलने के साथ-साथ, अन्य राज्यों में भी किसानों को उनकी मेहनत का उचित मूल्य मिल रहा है। इससे किसानों की आत्मविश्वास बढ़ेगा और कृषि क्षेत्र में नई ऊर्जा का संचार होगा।

Tags:
Next Story
Share it