सरसो का उठान ना होने के कारण किसानो का गुस्सा सातवे आसमान पर, 31 मार्च के बाद नहीं हो रही सरसो की खरीद

मंडियों में पुराने टेंडर वालों से ही 31 मार्च तक खरीदी गई सरसों का उठान का कार्य करवाया जा रहा है। अभी तक नया टेंडर नहीं होने से उठान की समस्या भविष्य में और गहरा सकती है।

सरसो का उठान ना होने के कारण किसानो का गुस्सा सातवे आसमान पर, 31 मार्च के बाद नहीं हो रही सरसो की खरीद
X

सरसो का उठान ना होने के कारण किसानो का गुस्सा सातवे आसमान पर, 31 मार्च के बाद नहीं हो रही सरसो की खरीद

प्रदेश की मंडियों में इन दिनों सरसों की आवक तेज हो गई है, लेकिन उठान कार्य की गति धीमी है। इसके चलते मंडियों में सरसों पड़ी है। फतेहाबाद, सिरसा, हिसार, भिवानी और चरखीदादरी की मंडियों में उठान कार्य की रफ्तार काफी धीमी है। इसका मुख्य कारण दुलाई का टेंडर नहीं होना है।

मंडियों में पुराने टेंडर वालों से ही 31 मार्च तक खरीदी गई सरसों का उठान का कार्य करवाया जा रहा है। अभी तक नया टेंडर नहीं होने से उठान की समस्या भविष्य में और गहरा सकती है।

उधर, नारनौल की नई अनाज मंडी में बुधवार देर रात किसानों ने हंगामा कर दिया। किसानों का कहना था रात के समय बाहर से मंडी में सरसों लाई जा रही है। किसानों ने मंडी में सरसों लेकर आने वाले एक गाड़ी चालक को भी पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट की। इसके बाद मंडी में मौजूद सभी किसान एकत्रित हो गए और हंगामा कर दिया। घटना की सूचना - मिलते ही पुलिस की तीन गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई और मामला शांत करवाया। वहीं जिले की मंडियों में - वीरवार तक 1,80,747.9 क्विंटल - सरसों की आवक और 1,71,098 क्विंटल की खरीद हो चुकी है। जिलेभर से 60,200 क्विंटल सरसों का उठान हो चुका है। झज्जर जिले में वीरवार तक 61,140 क्विंटल सरसों की आवक विभिन्न मंडियों में हुई है।


सोनीपत जिले की मंडियों में बीरवार की 2800 क्विंटल सरसों की खरीद हुई। वहीं सरसों की सीधी खरीद करने व आइत में कटौती किए जाने के विरोध में सोनीपत व गोहाना मंडी में आइतियों का दो घंटे का थाना जारी रहा। किसी भी मंडी में गेहूं की आवक शुरू नहीं हुई है।

रेवाड़ी सरसों के 450 टोकन कटे हैं। करीब 5 हजार क्विटल सरसों की आवक शाम 4 बजे तक हुई है। डीमी राहुल हुड्डा मंडी में निरीक्षण करने के लिए पहुंचे थे। उठान के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं।


रोहतक: नई अनाज मंडी में चीरचार को 65 गेट पास कटे। 844 क्विटंल सरसों की आवक हुई है। मंडी में अभी तक कुल 2615 क्विंटल सरसों की आवक हो चुकी है। वीरवार को 400 क्विटंल सरसों की खरीद हुई है। लगभग 1000 क्विटंल का उठाने हुआ।

हिसार: अब तक 54138 क्विंटल सरसों की आवक हुई है, जिनमें से 21 हज्जार 272 क्विंटल का ही उठान हो सका है।

फतेहाबादः जिले की अनाज मंडियों में अब तक 40,123 क्विंटल सरसों की खरीद हो चुकी है। यहां अब तक लगभग 15 हजार क्विंटल सरसों का उठान हो चुका है।

सिरसाः अब तक 92026 क्विंटल सरसों की आवक हो चुकी है, जिनमें से लगभग 17 हजार क्विंटल से अधिक का उठान हो चुका है।

भिवानी: अब तक करीब स्था लाख क्विंटल सरसों को सरकारी खरीद हो चुकी है। इसमें से करीब पांच हजार क्विंटल का ही मंडियों से उठान हुआ है।

चरखीदादरीः जिले में अबतक 20 हजार क्विंटल सरसों की आवक हो चुकी हैं। इनमें से 14 हजार क्विंटल के करीब खरीद हो चुकी है। यहां करीब 3 हजार क्विंटल का ही उठान हो सका है।

Tags:
Next Story
Share it