कोटा सरसों मिल पर सरसों का भाव पहुंचा 6471 रुपए प्रति क्विंटल, जानिए आपके अपने शहर में सरसों के ताजा मंडी भाव

घरेलू बाजारों में सरसों के रेट अब 6000 रुपये के आसपास स्थिर हो गए हैं। इसमें विदेशी बाजारों का सहयोग भी है।

कोटा सरसों मिल पर सरसों का भाव पहुंचा 6471 रुपए प्रति क्विंटल, जानिए आपके अपने शहर में सरसों के ताजा मंडी भाव
X

कोटा सरसों मिल पर सरसों का भाव पहुंचा 6471 रुपए प्रति क्विंटल, जानिए आपके अपने शहर में सरसों के ताजा मंडी भाव

इस साल की शुरुआत से ही सरसों के भाव में मंदि रही है सरसों के बाजार में हो रहे हाल के बदलावों की सारी जानकारी आज हम आपके लिए लेकर आए हैं। फिलहाल त्यौहार सीजन के दौरान सरसों के भाव में जो तेजी और मंदी आ रही है, उसके बारे में यहाँ जानकारी दी गई है।

सरसों के बाजार में स्थिरता:

पिछले कई दिनों से त्यौहार सीजन के चलते घरेलू बाजारों में सरसों के भाव में उठापटक देखने को मिल रही है। यहाँ तक कि कभी-कभी रेट में तेजी आती है और कभी भाव में मंदी भी दर्ज की जा रही है।

लेकिन अच्छी खबर यह है कि घरेलू बाजारों में सरसों के रेट अब 6000 रुपये के आसपास स्थिर हो गए हैं। इसमें विदेशी बाजारों का सहयोग भी है। विदेशी बाजारों में पाम आयल के भाव में भी तेजी दर्ज की गई है, जैसे कि मलेशियन पाम आयल 3773 रिंगिट प्रति टन पर बना हुआ है। इससे अनुमान लगाया जा सकता है कि सरसों के रेट में वृद्धि हो रही है और किसानों को अच्छा मूल्य मिल रहा है।

दिवाली के आसपास तेजी की संभावना:

दिवाली के आसपास, सरसों के भाव में और तेजी की संभावना है। शनिवार को भी सरसों के रेट में हल्की तेजी दर्ज की गई है, और भाव 6000 रुपये के पास है। जयपुर में कंडीशन सरसों के रेट 6025 रुपये के आसपास हैं, और अन्य मंडियों में भी सरसों के भाव 5500 से 5800 रुपये के आसपास हैं।

सरसों के भाव विभिन्न मंडियों में:

यदि हम कुछ मुख्य मंडियों में सरसों के रेट की जानकारी देखें, तो इसका ब्रेकडाउन निम्नलिखित है:

जयपुर में कंडीशन सरसो (42) का रेट 6000 रुपये है।

दिल्ली में सरसों का भाव 5700 रुपये है।

रेवाड़ी मंडी में सरसों कंडीशन 42 का रेट 5721 रुपये है।

अनूपगढ़ मंडी में सरसो के रेट 5400 रुपये हैं।

गोलूवाला मंडी में सरसो का भाव 5361 रुपये है।

हिसार मंडी में सरसो के रेट 5300 रुपये हैं।

श्री बिजयनगर मंडी में सरसों के भाव 5311 रुपये हैं।

नोहर मंडी में रेट 5500 रुपये के करीब है।

संगरिया मंडी में सरसों के रेट 5300 रुपये हैं।

सरसों के प्लांटों पर भाव:

सरसों के प्लांटों पर भाव भी त्यौहार सीजन के चलते बढ़ गई है। अगर हम कुछ प्रमुख सरसों के प्लांटों की तरफ देखें, तो निम्नलिखित रेट्स हैं:

आगरा BP शरदा प्लांट पर 6125 रुपये के आसपास रेट है।

सलोनी कोटा सरसों मिल पर भाव 6471 रुपये है।

गोयल कोटा प्लांट पर सरसों के रेट 5891 रुपये प्रति क्विंटल के आसपास हैं।

Tags:
Next Story
Share it