आज का मंडी भाव

सिरसा की नई अनाज मंडी में 20 में को महारैली संबोधित करेंगे योगी आदित्यनाथ

सिरसा। उत्तरप्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगामी 20 मई सोमवार को दोपहर 12 बजे शहर सिरसा की नई अनाज मंडी में महारैली को संबोधित करेंगे।

योगी आदित्यनाथ सिरसा लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी डा. अशोक तंवर के लिए उपस्थिजनों से समर्थन की अपील करेंगे। यह जानकारी देते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष निताशा सिहाग ने बताया कि इस महारैली को लेकर पार्टी कार्यकर्ता ही नहीं, आमजन भी बेहद उत्साहित है। उन्होंने कहा कि महारैली में योगी आदित्यनाथ के विचारों को सुनने के लिए सिरसा संसदीय क्षेत्र से हजारों की संख्या में लोग जुटेंगे। यह रैली प्रदेश के राजनीतिक इतिहास में मील का पत्थर साबित होगी।

उन्होंने बताया कि डा. अशोक तंवर की जीत को सुनिश्चित बनाने के लिए पार्टी का एक एक कार्यकर्ता दिन-रात मेहनत कर रहा है। पन्ना प्रमुख की टीम घर घर जाकर दस्तक दे रही है। पार्टी के तमाम बड़े नेताओं से लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी यहां 6 विजय संकल्प रैलियां कर चुके हैं। जिलाध्यक्ष ने बताया कि इस रैली के बाद चुनावी माहौल एकतरफा हो जाएगा और डा. तंवर रिकार्ड मतों से विजयी पताका फहराएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button