Free ration yojana: गरीबी रेखा से नीचे हैं, तो ही मिलेगा फ्री राशन

Free ration yojana: गरीबी रेखा से नीचे हैं, तो ही मिलेगा फ्री राशन
X

By. Khetkhajana.com

सरकार की तरफ से राशर्न धारकों के लिए नई अपडेट जारी की है। सरकार ने राशन कार्ड धारकों के लिए नियमों में बड़ा बदलाव किया है। इस बदलाव के चलते गरीब व गरीबी रेखा से नीचे आने वाले धारको को बड़ा लाभ मिलेगा। आज के इस लेख में जानते है कि सरकार ने राशन कार्ड धारकों के लिए क्या बदलाव किया है। किन लोगों को फ्री में राशन मिलेगा।

अधिक जानकारी के लिए आपकों बता दें कि केंद्र सरकार ने कारोना काल में फ्री राशन देने की स्कीम को लागू किया था। जो कि गरीब और गरीबी रेखा से नीचे आने वाले लोगों को मुफ्त में सरकार द्वारा अनाज दिया जाता था। राशन कार्ड धारकों को चीनी, चावल व गेंहू ही फ्री में दिया जाता था। लेकिन सरकार ने नियमों में बदलाव कर दिया हैं।

दरअसल, नियम बदलाव से पहले जो लोग राशन को लेकर पात्र नही थे वो भी फ्री राशन का लाभ उठा रहा था। लेकिन अब ऐसा नही होगा। सरकार ने इसके लिए एक योजना बनाई है और बदलाव करते हुए अपात्र धारकों को सुची से हटा दिया है। अब राशन उन्ही लोगों को मिलेगा जो राशन के लिए पात्र है।

बदलाव की बात करें तो सरकार ने बताया है कि जिनके घर में गाड़ी है या फिर कोई भी वाहन बड़ा है उनको राशन कार्ड से हटा दिया जाएगा और उन को राशन नहीं दिया जाएगा उनको एक पात्र माना जाएगा अगर किसी के पास 100 मीटर गज से ज्यादा का प्लाट है। तो उसका भी राशन कार्ड काट दिया जाएगा और उसको भी अपात्र माना जाएगा। जो लोग सिर्फ गरीब है और गरीबी रेखा से नीचे आते है उन्हे ही फ्री राशन के लिए पात्र माना जाएगा।

Tags:
Next Story
Share it