ये मशीन करती है 1 घंटे में 15 टन गन्ने की कटाई, जानिए कैसे करती है काम

ये मशीन करती है 1 घंटे में 15 टन गन्ने की कटाई, जानिए कैसे करती है काम
X

Khetkhajana

ये मशीन करती है 1 घंटे में 15 टन गन्ने की कटाई, जानिए कैसे करती है काम

भारत में कई राज्यों में गन्ना की बड़े पैमाने पर खेती की जाती है पंजाब, हरियाणा, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश भारत के गन्ना उत्पादक राज्य हैं गन्ना की खेती करना  आसान नहीं होता इसके लिए किसानों को कड़ी मेहनत करनी पड़ती है गन्ना की फसल जब पक कर तैयार हो जाते हैं तो इसकी कटाई करना किसानों के लिए मशक्कत का काम बन जाता है कई बार कटाई के लिए मजदूर ना मिलने के कारण किसानों को बड़ी परेशानी होती है इसलिए किसानों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए गन्ना कटिंग की एक ऐसी मशीन आई है जो गन्ना के छोटे-छोटे टुकड़े कर उसे बाहर निकालने का काम करती हैं  यह मशीन है शुगर केन हार्वेस्टर इस मशीन ने गन्ना उत्पादक किसानों का काम काफी आसान कर दिया है समय पर मजदूर ना मिलने के कारण किसानों को बड़ी परेशानी होती थी कई बार मजदूर मिल भी जाते हैं लेकिन बहुत अधिक मजदूरी होने के कारण कई किसानों को खुद ही कटाई करनी पड़ती है गन्ना की कटाई करना बहुत ही मुश्किल होता है।

मजदूरों की कमी में छोटे गन्ना किसानों की संख्या दिन व दिन घटती जा रही है। सबसे बड़ा कारण समय पर मजदूरों का नहीं मिलना है। मिल से परमिट मिलने के बाद गन्ना किसान मजदूर खोजते हैं, जिसके बाद गन्ना की कटाई, छिलाई, लदाई के साथ उसे तय समय में मिल पहुंचना होता है। कई बार ऐसा होता है कि किसान घर के सदस्यों के साथ गन्ने की कटाई करने को मजबूर होते हैं। इन्हीं कारणों से इस मशीन की मांग बढ़ रही है, इस वर्ष महाराष्ट्र व अन्य दक्षिण भारतीय राज्यों में इस बार मजदूरों कि कमी रही है और किसानों ने इस विकल्प की तरफ रुख किया है।

अभी जहां 10 से 15 मजदूरों का समूह एक दिन में 10-15 टन गन्ने की कटाई कर सकता है, वही मशीन के जरिए एक घंटे में 15 टन तक गन्ना काटा जा सकता है।

आपको बता दें कुछ खास मशीनों में ड्राइवर को आराम रहे, इसका भी इंतजाम किया गया है और ड्राइवर के चैंबर में एसी लगाया गया है।

आपको बता दें शक्तिमान सुगरकैन हार्वेस्टर 3737 और न्यू हॉलैंड सुगरकैन हार्वेस्टर ऑटोसोफ्ट 4000 भारत में आज के समय दो लोकप्रिय सुगर केन हार्वेस्टर हैं। क्रमशः 173 एचपी और 174 एचपी के यह दो हार्वेस्टर जबरदस्त ताक़त का प्रदर्शन करते हैं। दोनों ही हार्वेस्टर आधुनिक तकनीकों से लैस हैं और जमीन के स्तर से गन्ने को काटने जैसी कार्यक्षमता रखते हैं।

इनकी कीमत की बात करें तो यह 90 से 95 लाख तक जाती है तो यह तो स्पष्ट है कि आम किसान इसे नहीं खरीद सकता लेकिन समूह के रूप में किसान इसे खरीद सकते हैं और अब तो मशीन की बढ़ती मांग देखकर विभिन्न कंपनियों ने इसके छोटे-छोटे मशीन भी बनाने शुरू कर दिए है।

लेकिन आपको यह भी बता दें अगर आप मशीन को अपनाते है तो आपको अपनी खेती में कुछ बदलाव करने होंगे। अभी किसान गन्ने को करीब दो से ढाई फीट जमीन में रोपित करते हैं, जबकि मशीन से हार्वेस्ट करने के लिए उसे तीन से चार फीट जमीन के अंदर लगाना होगा। यह गन्ने को छिलने के साथ काटती भी जाएगी। सामान्य तौर पर पांच से सात फिट तक लंबा गन्ना काटा जाता है, लेकिन इस मशीन से 6 से 8 इंच तक लंबाई में काटेगा।

Tags:
Next Story
Share it