हरियाणा में प्रमोशन के बावजूद सरकारी कॉलेजों में प्रिंसिपल के 73 पद खाली

हरियाणा में प्रमोशन के बावजूद सरकारी कॉलेजों में प्रिंसिपल के 73 पद खाली
X

हरियाणा में प्रमोशन के बावजूद सरकारी कॉलेजों में प्रिंसिपल के 73 पद खाली

खेत खजाना: चंडीगढ़, 23 मई : हरियाणा सरकार ने एसोसिएट प्रोफेसर से प्रिंसिपल पद पर पदोन्नत हुए 40 शिक्षकों को स्टेशन अलॉट कर दिए हैं। बावजूद इसके प्रदेश के करीब 73 सरकारी कॉलेजों में प्रिंसिपल के पद खाली पड़े हैं। जिन पर लंबे समय से शिक्षक पदोन्नति के बाद नियुक्ति की बाट जोह रहे हैं। प्रिंसिपल पद पर पदोन्नत हुए जिन प्रोफेसरों को उच्चतर शिक्षा विभाग (मुख्यालय) में तैनाती दी गई हैं, उनमें इंदिरा शर्मा, अंजली और नरेंद्र सिंह सिवाच का नाम शामिल है।

दरअसल, प्रदेश के 177 सरकारी कॉलेजों में करीब 110 कॉलेजों में प्रिंसिपल के पद खाली थे। अब विभाग ने 40 प्रोफेसरों को प्रिंसिपल पद पर पदोन्नत कर दिया है, जिनमें से 37 को कॉलेजों में तैनाती दी गई है। इस तैनाती के बावजूद प्रदेश के करीब 73 कॉलेजों में प्रिंसिपल के पद खाली हैं।

इन प्रोफेसरों को अब इन कॉलेजों में प्रिंसिपल पद की जिम्मेदारी

रष्टरपाल यादव को सरकारी कॉलेज छिल्लरो महेंद्रगढ़, सुमन बाला को सरकारी कॉलेज सरस्वती नगर मुस्तफाबाद यमुनानगर, अविनाश कुमार पाठक को सरकारी कॉलेज नरवाना जींद, सरोज बिश्नोई को सरकारी कॉलेज मंगलई हिसार, पवित्र मोहन शर्मा को सरकारी कॉलेज हांसी हिसार, रूचिरा खुल्लर को सरकारी कॉलेज फरीदाबाद, संजय कुमार शर्मा को सरकारी कॉलेज अंबाला कैंट, अनुपमा यादव को सरकारी कॉलेज बादली झज्जर, सिलोनी वर्मा को सरकारी कॉलेज नगीना नूह, देवेंद्र सिंह को सरकारी कॉलेज छछरौली यमुनानगर, मीनाक्षी सिंह को सरकारी कॉलेज रादौर यमुनानगर, सुनीता रानी को सरकारी कॉलेज गर्ल्स रानिया सिरसा,

सर्वजीत कौर को सरकारी कॉलेज बिलासपुर यमुनानगर, सैलजा को सरकारी कॉलेज मोरनी पंचकूला, गीता सुखीजा को सरकारी कॉलेज छामूकलां कुरुक्षेत्र, गगनदीप कौर को सरकारी कॉलेज गर्ल्स पलवल कुरुक्षेत्र, संतोष हुड्डा को सरकारी कॉलेज महम रोहतक, सत्यवान मलिक को सरकारी कॉलेज जींद, इंदू बाला को सरकारी कॉलेज बहरीन पिहोवा कुरुक्षेत्र, तराना को सरकारी कॉलेज दुजाना झज्जर, रचना शर्मा को सरकारी कॉलेज छात्र जींद, इंदू को सरकारी कॉलेज वूमैन लाखन माजरा रोहतक, महेंद्र कुमार को सरकारी कॉलेज भिवानी, शमशेर सिंह गुलिया को सरकारी कॉलेज मोहाना, शमशेर सिंह को सरकारी कॉलेज बरौदा सोनीपत, सुभाष चंद शर्मा को सरकारी कॉलेल्ज घरौंडा करनाल,

अनुराधा आहुजा को सरकारी कॉलेज प्रताप नगर यमुनानगर, दलबीर सिंह को सरकारी कॉलेज गर्ल्स मोहाना सोनीपत, रीतिका गुप्ता को सरकारी कॉलेज वूमैन बल्लभगढ़, रेखा त्यागी को सरकारी कॉलेज ग्लर्स पाडा करनाल, मनोज कुमार को सरकारी कॉलेज कैथल, इंदू राव को सरकारी कॉलेज वूमैन सेक्टर-14 गुरुग्राम, ऋषि पाल शर्मा को सरकारी कॉलेज बौंदकलां चरखी दादरी, पुष्पा अनतिल को सरकारी कॉलेज वूमैन बावल रेवाड़ी, अनीता को सरकारी कॉलेज दुबलधन झज्जर, विशाल शर्मा को सरकारी कॉलेज बहरामपुर बापौली पानीपत और कमलेश कुमारी को सरकारी कॉलेज नलवा हिसार में तैनाती दी गई है।

Tags:
Next Story
Share it