Crime News: 14 साल की लाडो, 32 साल का दूल्हा, ऐन मौके पर सिरसा पहुंची बुआ, आगे जो हुआ वह आप भी देखें

Crime News: 14 साल की लाडो, 32 साल का दूल्हा, ऐन मौके पर सिरसा पहुंची बुआ, आगे जो हुआ वह आप भी देखें
X

Crime News: 14 साल की लाडो, 32 साल का दूल्हा, ऐन मौके पर सिरसा पहुंची बुआ, आगे जो हुआ वह आप भी देखें

खेत खजाना, सिरसा साढ़े 14 साल की उम्र में ही पिता उसे विवाह बंधन में बांध रहा था। जिससे शादी की जा रही थी उसकी उम्र 32 साल है। ऐन मौके पर बुआ को शादी की जानकारी मिली तो उसने विरोध कर दिया और शादी नहीं होने दी।

सूचना प्रशासन के पास पहुंची। जिसके बाद बाल विवाह निषेध अधिकारी की टीम ने पुलिस को मौके पर भेज दिया। मामला रानियां थाना अंतर्गत पड़ने वाले गांव का है। शादी टल गई है। बाल विवाह निषेध अधिकारी ने इसके बाद स्वजनों को तलब कर लिया। जिसमें जानकारी सामने आई कि लड़की की चुन्नी चढ़ाकर विवाह की रस्में की जानी थी और लड़का पक्ष की ओर से रतिया के गांव में घर पर कार्यक्रम रखा गया था। समय रहती सूचना ने फेरे नहीं पड़ने दिए।

अधिकारी ने किया प्रेरित तो बुआ ने करवा दिया स्कूल में एडमिशन : बुआ किशोरी को अपने साथ गांव ले गई और कहा कि वह ही अब बेटी को रखेगी। बुआ के पास ही बड़ी बहन भी रह रही है जिसने 12वीं कर ली। छोटी बहन को पढ़ाने के लिए बाल विवाह निषेध अधिकारी रेखा अग्रवाल ने बुआ को प्रेरित किया और इसके बाद उसका एडमिशन सरकारी स्कूल में करवाया गया है। रेखा अग्रवाल ने बताया कि बच्ची की मां बीमार रहती है और पिता ही उसकी शादी की तैयारियां कर रहा था। हालांकि उसने बाद में दिए बयान में शादी करने संबंधी जानकारी से इन्कार कर दिया।

17 साल की लड़की की आनी थी बरात, पहुंच गई पुलिस

रानियां में साढ़े 17 साल के लड़के की बरात घर से निकलने वाली ही थी कि इसी दौरान पुलिस की टीम आ गई। यहां लड़के की उम्र संबंधी दस्तावेज की जांच गई तो उसकी उम्र कम पाई गई। इसके बाद शादी रोकने के निर्देश हुए वहीं एक टीम लड़की के घर पर पहुंच गई। लड़की की उम्र भी 17 साल थी। लड़का रानियां में किसी दुकान पर काम करता है।

• साढ़े 14 वर्षीय किशोरी का पिता ने 32 साल के युवक से तय कर दिया था रिश्ता

दो लड़कियों की शादी की थी सूचना, स्वजन बोले- रिश्ता तय कर रहे हैं विवाह नहीं

बाल विवाह निषेध अधिकारी को सूचना मिली कि बागुढ़ा थाना अंतर्गत पड़ने वाले गांव में दो लड़कियों की शादी की जा रही है। एक की उम्र साढ़े 16 साल तो दूसरी की साढ़े 13 साल है। दोनों की बरात जींद के गांव से आनी है। इसके बाद शादी को रुकवाया गया और स्वजनों को जिला मुख्यालय पर बुलाया गया तो बयान दिए कि वे फिलहाल बड़ी लड़की का रिश्ता तय कर रहे थे। विवाह नहीं कर रहे थे। उन्होंने अब शपथपत्र दिया है कि बालिग होने के बाद ही लडकियों की शादी की जाएगी।

Tags:
Next Story
Share it