हरियाणा की प्यासी धरती को 14 लाख करोड़ लीटर पानी की जरूरत, CM खट्टर बोले- 'बेटी बचाओ' के बाद अब चलेगा 'पानी बचाओ' अभियान

जल संकट से निपटने के लिए जल संरक्षण को लेकर देश में पहली बार हरियाणा ने अपना दो वर्षीय वार्षिक प्लान बनाया है। दो वर्ष में 49 प्रतिशत तक पानी बचाने का लक्ष्य रखा गया है।

हरियाणा की प्यासी धरती को 14 लाख करोड़ लीटर पानी की जरूरत, CM खट्टर बोले- बेटी बचाओ के बाद अब चलेगा पानी बचाओ अभियान
X

खेतखाजाना

हरियाणा की प्यासी धरती को 14 लाख करोड़ लीटर पानी की जरूरत, CM खट्टर बोले- 'बेटी बचाओ' के बाद अब चलेगा 'पानी बचाओ' अभियान


जल संकट से निपटने के लिए जल संरक्षण को लेकर देश में पहली बार हरियाणा ने अपना दो वर्षीय वार्षिक प्लान बनाया है। दो वर्ष में 49 प्रतिशत तक पानी बचाने का लक्ष्य रखा गया है।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शुक्रवार को राज्य की द्विवार्षिक एकीकृत जल संसाधन कार्य योजना (2023-25) का शुभारंभ किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल लोगों से पानी बचत की अपील करते हुए भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि बेटियों ने हमें आवाज दी कि हमें गर्भ में मत मारो तो हमने बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ अभियान चलाया और समाज के सहयोग से इसे सफल बनाया। आज धरती मां हमें पुकार रही है, तो हमारा फर्ज बनता है कि हम अपने प्राकृतिक संसाधनों का दोहन करें, लेकिन किसी भी कीमत पर उनका शोषण न करें। पहले वर्ष में कुल 22% और दूसरे वर्ष में 27.7% पानी बचाने का लक्ष्य है। राज्य में अभी 14 लाख करोड़ लीटर पानी की कमी है। क्योंकि प्रदेश में आज के दिन पानी की उपलब्धता 20,93,598 करोड़ लीटर है, जबकि कुल मांग 34,96,276 करोड़ लीटर है।





ये किए जा रहे उपाय

तीन बांध रेणुका, लखवार और किशाऊ बांध बनाए जा रहे हैं। पानी के छोटे स्रोतों के उपयोग का पता लगाने के लिए भी योजनाएं बनाई जा रही हैं। आदि बद्री सहित 9 बांधों पर काम किया जा रहा है।


विभाग करेंगे जल संरक्षण

सभी विभागों ने दो साल का जल संरक्षण का लक्ष्य 49% प्रस्तावित किया है। इसमें कृषि विभाग 28%, सिंचाई एवं जल संसाधन ने 13%, पंचायत ने 3% और जन स्वास्थ्य ने 3% जल संरक्षण का लक्ष्य रखा है।

मुख्यमंत्री ने पानी बचाने के लिए जन आंदोलन का आह्वान किया। हरियाणा जल संसाधन प्राधिकरण की अध्यक्षता केशनी आनंद अरोड़ा ने कहा कि यह देश में जल संरक्षण का पहला प्लान है। सीएम ने कहा कि एसवाईएल हरियाणा और पंजाब के लिए अहम मुद्दा है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने हरियाणा के हक में फैसला दिया हुआ है। हमें उम्मीद है कि यह मुद्दा जल्द ही सुलझ जाएगा।

Tags:
Next Story
Share it