रमेश जिंदगर बने भारतीय इतिहास संकलन समिति हरियाणा शाखा सिरसा के प्रधान

भारतीय इतिहास का साक्ष्य के आधार पर हो समूचित पुर्नलेखन: रमेश जिंदगर

रमेश जिंदगर बने भारतीय इतिहास संकलन समिति हरियाणा शाखा सिरसा के प्रधान
X

रमेश जिंदगर बने भारतीय इतिहास संकलन समिति हरियाणा शाखा सिरसा के प्रधान

भारतीय इतिहास का साक्ष्य के आधार पर हो समूचित पुर्नलेखन: रमेश जिंदगर

खेत खजाना : सिरसा, आज भारतीय इतिहास संकलन समिति हरियाणा शाखा सिरसा की एक बैठक स्थानीय विवेकानंद स्कूल के सभाकक्ष में प्रांत पर्यवेक्षक व प्रांत उपप्रधान रामसिंह यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। समिति द्वारा नए वर्ष के लिए दायित्व सौंपे गए। रमेश जिंदगर को प्रधान, उमेद सिंह ढाका, सुरेंद्र शर्मा, गंगाधर वर्मा, सुभाष वर्मा को उपप्रधान, सुभाष चंद्र शर्मा को महासचिव, सूर्यप्रकाश शर्मा को सचिव, जयंत शर्मा को कोषाध्यक्ष, कार्यक्रम संयोजक कर्ण लढा, सतीश कंदोई, जबकि कार्यकारिणी सदस्यों में सुरेंद्र बांसल, पवन कुमार छिंपा, मुकेश यादव, सुभाष बजाज, राजेंद्र शर्मा, सविता बांसल व पूजा अरोड़ा को शामिल किया गया है।

इसके अतिरिक्त बैठक में साक्ष्य आधारित इतिहास लेखन कार्य के लिए विद्वत परिषद का डा. के के डूडी के संयोजन में गठन किया गया। जिसमें डा. राकेश कुमार, डा. प्रवीन कुमार व डा. विपिन शर्मा को नामित किया गया है। इस मौके पर प्रधान रमेश जिदंगर ने दायित्व ग्रहण करने के बाद सभी का आभार व्यक्त किया और कहा कि साक्ष्य पर आधारित लेखन विद्वत परिषद की देखरेख में संस्था द्वारा किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व में संस्था द्वारा सिरसा के इतिहास पर दो पुस्तकें लेखक डा. राकेश कुमार द्वारा हिस्ट्री ऑफ सिरसा डिस्ट्रिक्ट व डा. विपिन शर्मा द्वारा शैरिषक से सिरसा तक सफर का संस्था द्वारा प्रकाशन किया जा चुका है।

Next Story
Share it