मौसम की जानकारी

मानसून सीजनः अब अगले पांच दिन बरसात के आसार

प्रदेशभर में 2.4 मिलीमीटर बरसात, पारा भी गिरा 

प्रदेश में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। अगले पांच से सात दिनों में भी इसी तरह से सक्रिय रहने की संभावना है। कई जगह भारी बरसात भी हो सकती है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में 2.4 मिलीमीटर बरसात हुई है। दिन के तापमान में 0.3 डिग्री की कमी आई है, सिरसा में सबसे अधिक 40.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। अब प्रदेश में दिन का पारा सामान्य की श्रेणी में आ चुका है। यमुनानगर में दिन का पारा 31.0 डिग्री रहा, यह 5.5 डिग्री तक कम हुआ है। दादरी में 6.3, फतेहाबाद में 6.8, महेंद्रगढ़ में 14.1, सिरसा में 6.3, सोनीपत में 6.8, यमुनानगर में 3.8 एमएम बरसात हुई है।

मानसून तीसरे साल 6 दिन पहले देशभर में छा गया

नई दिल्ली | दक्षिण पश्चिम मानसून ने लगातार तीसरे साल तय समय से 6 दिन पहले ही पूरे देश को कवर कर लिया है। आम तौर पर यह 8 जुलाई तक पूरे देश में आता है। हालांकि, मंगलवार को राजस्थान, पंजाब व हरियाणा के बचे हुए हिस्सों को भी अपने घेरे में ले लिया। इस वर्ष मानसून ने सामान्य तिथि से दो दिन पहले 30 मई को केरल में दस्तक दी थी। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, केरल, कर्नाटक से महाराष्ट्र के तटीय हिस्सों में बुधवार की सुबह साढ़े 11 बजे तक फ्लैश फ्लड की चेतावनी भी जारी की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button