चिपचिपी गर्मी ने किया परेशान, कैसे है लोगों के हाल

चिपचिपी गर्मी ने किया परेशान, कैसे है लोगों के हाल
X

अलवर. मानसून की बेरूखी के चलते एक बार फिर से गर्मी असर दिखाने लगी है। बारिश ना होने से तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। सोमवार को अधिकतम तापमान 39 व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा। रविवार को अधिकतम तापमान 34 व न्यूनतम तापमान मेें 24 डिग्री रहा। एक ही दिन में दिन व रात के तापमान में चार से पांच डिग्री की बढ़ोतरी हुई है।

तापमान बढ़ने से गर्मी का असर तेज हो गया है। उमस केे चलते पसीने से तरबतर हो गए। गर्मी इतनी अधिक रही कि शरीर पर कपडे भी पहनना मुश्किल हो गया, शरीर पर चिपचिपाहट महसूस हो रही थी। सोमवार को सुबह से ही तेज धूप रही। धूप के चलते जहां स्कूल की छुटटी के दौरान बच्चों को परेशानी उठानी पडी। बच्चों को छाता लेकर धूप से बचाव करना पडा।

वहीं बाहर काम काज व खरीददारी के लिए आए लोग भी गर्मी से बेहाल नजर आए। गर्मी के चलते फिर से पानी व बिजली की खपत तेज हो गई है। गर्मी से बचने के लिए दिन में कूलर और एसी में रहे और शाम को छतों पर और पार्क में जाकर गर्मी से राहत पाई। देर रात तक लोग बारिश आने का इंतजार करते रहे। जिले में कहीं भी बारिश नहीं आई।

मौसम विभाग के अनुसार 5 जुलाई के बाद बारिश होने की संभावना है। इसके बाद ही उमस से राहत मिलेगी। इस दौरान राजस्थान में बारिश की रफ्तार बढ़ने की भी संभावना है।

Tags:
Next Story
Share it