सिरसा-फतेहाबाद में घग्गर का रूद्र रूप, 6 जगह से टूटा बांध, सेना ने संभाला मोर्चा, हरियाणा के 4 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

सिरसा जिला के गांव मीरपुर में सारणी के पास नदी का बांध तीन जगह से टूट गया।

सिरसा-फतेहाबाद में घग्गर का रूद्र रूप, 6 जगह से टूटा बांध, सेना ने संभाला मोर्चा, हरियाणा के 4 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
X

हरियाणा के सिरसा जिला में घग्गर नदी अब रूद्र रूप दिखाने के कगार पर है। ऐसे में सिरसा जिला के प्रशासनिक अधिकारी दिन रात एक कर के अपनी ड्यूटी दे रहे हैं। वहीं अगर बात करें डेरा सच्चा सौदा की टीम ग्रीन फोर्स, वह भी गांव के अंदर पहुंच चुकी है। और गांव वालों को बचाने के लिए मिट्टी के कटों से बांध को मजबूत कर रही है। हरियाणा में के बाढ़ ग्रस्त 12 जिलों में से 10 जिलों में नदियों नहरों नालों का जलस्तर कम हो रहा है. पलवल में यमुना नदी का जलस्तर 2 फीट तक घटा है। अगर वही बात करें सिरसा में घग्गर नदी 2 जिलों में लगातार कहर बरपा रही है।

सिरसा जिला के गांव मीरपुर में सारणी के पास नदी का बांध तीन जगह से टूट गया। इससे 16 गांव और 5000 एकड़ फसल पानी में बह गई। 48 घंटे में नदी का बांध 6 जगह से अब तक टूट चुका है । इससे कुल 24 गांव की 8000 एकड़ से ज्यादा फसलें बर्बाद हो चुकी है । कई गांव में से लोगों को पलायन भी शुरू कर दिया है।

आज 4 जिलों में मौसम विभाग की चेतावनी होगी भारी बारिश

हरियाणा में आज मानसून एक बार फिर से एक्टिव हो चुका है। चंडीगढ़ मौसम विभाग ने राज्य के सभी 22 जिलों को येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं उत्तरी हरियाणा में 4 जिले पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

फतेहाबाद में बुलाई गई सेना

आपको बता दें घग्गर नदी लगातार ओवरफ्लो होने से टोहाना जाखल रतिया के लाखों के 9 गांव को करीब 6000 एकड़ फसल तबाह कर चुकी है। वही देर रात शहर के बाईपास तक पानी पहुंच गया । रेस्क्यू कैरियर प्रशासन ने आर्मी की टूकड़िया मंगवाई है। आर्मी की इंजीनियरिंग व साथ में है।

हरियाणा में बाढ़ से अब तक 33 मौतें हो चुकी है 59 17 लोगों को बचाया गया। 46221 को राह त सामग्री भी दी गई है। बाढ़ का पानी 24 घंटे में 87 गांव तक पहुंच गया। 518 लोगों का रेस्क्यू किया गया है इनमें से 358 को कैंपों में भेजा गया है। टोटल 1298 गांव बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। 5,917 लोगों को रेस्क्यू किया है। 37 कैंपों में 2852 लोग रह रहे हैं । वही बात करें राहत सामग्री की 46221 लोगों को दी गई है।

बारिश बाढ़ बिजली गिरने से अब तक 33 लोगों की मौतें हुई है। यह जिले हैं बाढ़ से प्रभावित हरियाणा के बाढ़ से प्रभावित होने वाले जिले अंबाला, फतेहाबाद, फरीदाबाद, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, पानीपत, पंचकूला, पलवल, सिरसा, सोनीपत, यमुनानगर, यह जिले बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। साडे 5 हजार एकड़ से ज्यादा किसानों की फसलें बर्बाद हो चुकी है। वही बात करें राहत बचाव के लिए अंबाला, फरीदाबाद, फतेहाबाद, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, में एनडीआरफ की टीमें लगी हुई है। अंबाला, कैथल यमुनानगर में आर्मी भी बुलानी पड़ी है।

Tags:
Next Story
Share it