आज रात से बदलेगा मौसम 2 दिन के लिए यलो अलर्ट

आज रात से बदलेगा मौसम 2 दिन के लिए यलो अलर्ट
X

कृषि वैज्ञानिक बोले- फसलें डूबी तो होगा नुकसान

राजधानी हरियाणा : मौसम विभाग ने 30 और 31 मार्च के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। 30 मार्च को गरज चमक के साथ बूंदाबांदी या बरसात हो सकती है, जबकि 31 मार्च को बरसात के साथ तेज हवा चल सकती है। यही नहीं, कहीं-कहीं ओले पड़ने की संभावना है। एक अप्रैल की चेतावनी जारी नहीं की गई है, हालांकि बरसात हो सकती है।

https://khetkhajana.com/agriculture-news/1460.html

66 गांवों की फसलों के खराबे का अंदेशा है। इन गांवों में विशेष गिरदावरी के माध्यम से ही नुकसान का सही आकलन होगा। 

फसलों को नुकसान

गेहूं निदेशालय करनाल के निदेशक डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि गेहूं की फसल को गिरने से इतना नुकसान नहीं होगा, ज्यादा नुकसान फसल में पानी ठहरने से होगा। ओले पड़ने से भी नुकसान हो सकता है, अब बरसात की जरूरत नहीं है।

Gawar ka bhav today आज का ग्वार भाव देखें तेजी मंदी लेटेस्ट रिपोर्ट

https://khetkhajana.com/today-mandi-bhav/1457.html

हरियाणा में पारा उफान पर है। अधिकतम तापमान में मंगलवार को दो डिग्री की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। नूंह में पारा 33 डिग्री तक पहुंच गया। हिसार में 31.9 डिग्री, नारनौल में 32 डिग्री दर्ज किया गया है। हालांकि, अभी भी दिन का पारा सामान्य से 1.8 डिग्री कम है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि दिन के तापमान में दो से चार डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है।

29 मार्च की रात से पश्चिमी विक्षोभ असर दिखा सकता है। 30 को प्रदेश में कहीं-कहीं और 31 मार्च को अधिकांश जिलों में बरसात की संभावना है। 1 अप्रैल को भी कहीं-कहीं बरसात हो सकती है। 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवा भी चल सकती है। इस दौरान कुछ इलाकों में ओले पड़ने की संभावना है। ऐसे में दिन का तापमान फिर से तीन से पांच डिग्री तक कम होने की संभावना है।

 Gehun Ka Bhav गेहूं का भाव यहां देखें आपकी मंडी का भाव तेजी रही या मंदी 

https://khetkhajana.com/today-mandi-bhav/1454.html

Tags:
Next Story
Share it