अप्रैल का पहला हफ्ता किसानों के लिए फिर बन सकता है मुसीबत, भारी बारिश के आसार

अप्रैल का पहला हफ्ता किसानों के लिए फिर बन सकता है मुसीबत, भारी बारिश के आसार
X

अप्रैल के पहले हफ्ते तक बारिश के आसार, फिर आएगी तेज गर्मी की बारी

मौसम का मिजाज • अभी उत्तर भारत को भिगोएंगे विक्षोभ

देश में इस साल मार्च में मौसम का मिजाज नरम और तर रहा है। छह पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहे। उत्तर से मध्य भारत तक मौसम खुशनुमा बना रहा। मौसम विज्ञानियों के अनुसार उत्तर भारत के राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण 2 अप्रैल तक बारिश का दौर रहेगा। 4 अप्रैल को दूसरे विक्षोभ की संभावना है, इसके असर से 8 अप्रैल तक बारिश तेज हवाएं चलेंगी। पारा गिरेगा।

अप्रैल के पहले सप्ताह के बाद पारा बढ़ेगा और फिर गर्मी की बारी आएगी। उत्तर भारत के राज्यों सहित मध्य भारत में दिन रात के तापमान में इजाफा होगा। दिलचस्प तथ्य है कि बीते वर्ष 2022 में भारत में मार्च का महीना इतिहास का सबसे गर्म था।

https://khetkhajana.com/viral/1600.html

अगले दो महीने भीषण हीटवेव चलेगी

अभी एनसो न्यूट्रल का दौर है। अगले दो महीने देश भर में भीषण गर्मी पड़ेगी। होटवेव की तीव्रता ज्यादा रहने की आशंका है। आमतौर पर अल-नीनो वर्षों में ज्यादा गर्मी पड़ने और सूखे की आशंका बढ़ जाती है। महेश पलावत, मौसम विज्ञानी स्काईमेट

पूर्वी एशिया में हीटवेव चली, हजार से ज्यादा रिकॉर्ड टूटे

मार्च, 2023 में पूर्वी एशियाई देशों जापान, द. चीन, वियतनाम, कोरिया और थाईलैंड में ही भीषण गर्मी के एक हजार से ज्यादा रिकॉर्ड टूट चुके हैं। कई देशों में हीटवेव जारी है।

  • वियतनामः किम बोई शहर में 22 मार्च को 41.4 डिग्री से. तापमान दर्ज हुआ। ये मार्च में सर्वकालिक अधिकतम पारा
  • थाइलैंड: 10 दिन से हीटवेव चल रही है। बुआ चम में 41.5 डिग्री से. मशहूर पर्यटन शहर फुकेट में पारा 38 डिग्री, नमी भी अधिक फुकेट ओपन सीना जैसा बना ।
  • द. कोरियाः सियोल में 25.1 डिग्री से. दर्ज हुआ जो ऑल टाइम रिकॉर्ड है, योगबुल में तापमान 27.6 डिग्री से. तक दर्ज हुआ।

https://khetkhajana.com/viral/1573.html

यूरोपः फ्रांस के 28 शहरों में पारा 29 डिग्री से. पार

  • स्विट्जरलैंड जिनेवा में 25 मार्च को न्यूनतम . पारा उच्चतम स्तर 12.8 डिग्री से. पर दर्ज हुआ।
  • फ्रांस: 9 शहरों में 30 डिग्री और 28 शहरों में अधिकतम 29 डिग्री से ज्यादा तापमान दर्ज, यहां तापमान के पिछले रिकॉर्ड टूटे।
  • पुर्तगालः 6 शहरों में तापमान 30 डिग्री से . ज्यादा रहा। सेंटारेम शहर में रिकॉर्ड अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री दर्ज हुआ।
  • स्पेनः कई शहरों, कैनरी आईलैंड में पिछले 20 महीनों से लगातार तापमान का रिकॉर्ड। मार्च में पारा 34 डिग्री दर्ज हो चुका है।
  • रूसः वोल्गा इलाके में इस महीने अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस और कजाखिस्तान में 25 डिग्री दर्ज हो चुका है।

Tags:
Next Story
Share it