ओलावृष्टि की चपेट में आए राजस्थान के ये गांव, बोरियों में भीग रहा गेहूँ, अगले 3 दिन होगी भारी बारिश

ओलावृष्टि की चपेट में आए राजस्थान के ये गांव, बोरियों में भीग रहा गेहूँ, अगले 3 दिन होगी भारी बारिश
X

Khetkhajana

ओलावृष्टि की चपेट में आए राजस्थान के ये गांव, बोरियों में भीग रहा गेहूँ, अगले 3 दिन होगी भारी बारिश

हरियाणा से सटे राजस्थान के गाँवों में मंगलवार को भीषण ओलावृष्टि और वर्षा हुई। भादरा के करनपुरा गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में ओलावृष्टि से खेतों और सड़कों पर बर्फ की चादर बिछ गई। वहीं, हरियाणा के कई जिलों में वर्षा हुई। इससे प्रदेश में मौसम में ठंडक बढ़ गई।

मई के शुरुआत में भी मौसम में बदलाव जारी रहा। भीषण गर्मी वाले दिनों में अचानक मौसम परिवर्तन से तापमान में गिरावट आई। प्रदेश में हो रही वर्षा के चलते हिसार में पिछले छह दिन में 10 डिग्री तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। आने वाले दिनों में तीन मई को पूरे प्रदेश में फिर से वर्षा के आसार है। इसी प्रकार चार और पांच अप्रैल को उत्तर हरियाणा को छोड़ कर बाकी प्रदेश के जिलों में वर्षा हो सकती हैं। कुरुक्षेत्र करनाल, यमुनानगर व सिरसा में वर्षा से मंडी में पड़ी गेहूं भीग गई।

भादरा में ओलावृष्टि, बिछी बर्फ की सफेद चादर

मंगलवार पांच बजकर 13 मिनट पर राजस्थान में वर्षा शुरू हुई। कुछ ही देर में ओले गिरने शुरू हो गए। करीब 15 मिनट तक लगातार ओलावृष्टि हुई। बाजारों और सड़कों पर लोग ओलावृष्टि से बचते नजर आए।

पारा ही नहीं गिरा, मानसून से पहले हवा भी हुई साफ

भीषण गर्मी, लू और धूल भरे इस सीजन में भी मौसम की मेहरबानी से तापमान ही नहीं गिरा, हवा भी मानसून से पहले ही साफ हो गई है। देश के अधिकांश हिस्सों में हाल फिलहाल लोग खूब खुलकर सांस ले पा रहे हैं। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि दो दिनों से दिल्ली एनसीआर सहित देश के 190 से अधिक शहरों का एक्यूआइ 'संतोषजनक' या 'मध्यम' श्रेणी में चल रहा है। दो तीन दिन और यह राहत बने रहने की संभावना है।

Tags:
Next Story
Share it