मौसम की जानकारी

6 दिन पहले पहुंचा मानसून : पंजाब, हरियाणा, हिमाचल सहित 20 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

जालंधर, : गर्मी के कहर के बीच मानसून ने 6 दिन पहले ही दस्तक दे दी है, जिसके चलते विभिन्न राज्यों के तापमान में 4-5 डिग्री सैल्सियस तक की गिरावट देखने को मिली है।
इसी क्रम में 4 से लेकर 6-7 जुलाई तक 20 राज्यों में मानसून का अच्छा प्रभाव देखने को मिलेगा। इन राज्यों में पंजाब, हरियाणा, हिमाचल सहित उत्तर पश्चिम, पूर्वी व मध्य भारत के लगभग सभी राज्य शामिल हैं।
मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी चेतावनी के मुताबिक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ व पंजाब में भारी बारिश होने की संभावना है। इसी क्रम में पंजाब व पड़ोसी राज्यों के लिए यैलो अलर्ट जारी किया गया है।
वहीं, उत्तराखंड व हिमाचल में कई स्थानों पर हिमस्खलन की वजह से सड़क यातायात प्रभावित हुआ। दिल्ली में दिनभर बादल छाए रहे जिसके चलते सीधी धूप से राहत रही।
मौसम में उमस देखने को मिल रही है लेकिन गत दिनों के मुकाबले कुछ राहत बनी हुई है।
मौसम की बात की जाए तो 44.1 डिग्री के साथ बठिंडा पंजाब का सबसे गर्म शहर रहा वहीं न्यूनतम तापमान के क्रम में लुधियाना में 23.6 डिग्री सैल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button