आज से बदलेगा मौसम, जीटी बेल्ट के इन 12 जिलों में बरसात के आसार

राजधानी हरियाणा प्रदेश में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। दिन का तापमान 0.3 डिग्री और बढ़ गया है। यह सामान्य से 3.8 डिग्री तक ज्यादा है। सिरसा में अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री तक पहुंच गया। जबकि अधिकांश जिलों में पारा सामान्य से ज्यादा ही रहा।
बढ़ती गर्मी के साथ ही बिजली की मांग भी बढ़ रही है। जहां सप्ताहभर पहले प्रदेश में बिजली की डिमांड रोजाना साढ़े 12 करोड़ यूनिट थी, अब यह बढ़कर करीब 14 करोड़ हो गई है। यानी डेढ़ करोड़ यूनिट बिजली की डिमांड बढ़ गई है।
https://khetkhajana.com/today-mandi-bhav/867.html
Sarso Rate : सरसों भाव में तेजी | जानिए अपनी मंडी का आज का सरसों का भाव
आईएमडी के अनुसार अगले चार दिनों में बरसात के आसार बन रहे हैं। खासकर जीटी बेल्ट के 12 जिलों में अच्छी बरसात हो सकती है। 18 और 19 मार्च को पंचकूला, अम्बाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, रेवाड़ी, गुड़गांव, फरीदाबाद, पलवल और मेवात में अच्छी बरसात हो सकती है।
हालांकि प्रदेश के अन्य जिलों में भी बरसात के आसार बने हुए हैं। 30 से 40 किलोमीटर की गति से हवा भी चल सकती है।
कृषि वैज्ञानिकों का कहना है यदि बरसात के बाद तेज हवा चली तो फसल को नुकसान हो सकता है। 16 मार्च को प्रदेश के दक्षिण-पश्चिमी जिलों में पश्चिम विक्षोभ असर दिखा सकता है। वहीं, बारिश होने के साथ गर्मी से भी राहत मिलेगी।