हरियाणा-पंजाब समेत इन 8 राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट, देखें उत्तर-दक्षिण भारत का मौसम पूर्वानुमान

हरियाणा-पंजाब समेत इन 8 राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट, देखें उत्तर-दक्षिण भारत का मौसम पूर्वानुमान
X

IMD Weather Update: दिसंबर के पहले हफ्ते के साथ ही उत्तर भारत के कुछ इलाकों में ठंडक का मौसम आने लगा है, जबकि कुछ इलाकों में अभी भी ठंडे मौसम का इंतजार है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों में आने वाले तीन से चार दिनों में न्यूनतम तापमान में कमी होने की संभावना है। इसके साथ ही, कुछ इलाकों में घने कोहरे का भी पूर्वानुमान किया गया है। मौसम विभाग ने अगले सप्ताह से शुरू होने वाले एक ताजे पश्चिमी विक्षोभ के असर को भी बताया है।

कैसा रहेगा उत्तर भारत का मौसम?

उत्तर भारत के पंजाब, हरियाणा, और चंडीगढ़ में कल सुबह कोहरा दिखा जा सकता है, जो लोगों को ठंडक का अहसास करा सकता है।

इसके साथ ही, पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में भी कुछ इलाकों में कल और परसों कोहरा देखने की संभावना है, और न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है।

कैसा रहेगा दक्षिण भारत का मौसम

दक्षिण भारत में, केरल और तमिलनाडु में 8 और 9 दिसंबर को भारी बारिश की गतिविधियां होने की संभावना है। इस बर्फबारी से तापमान में कोई बदलाव नहीं होने की उम्मीद है, लेकिन मौसम विभाग ने चेन्नई में 9 दिसंबर को भी बारिश का अनुमान लगाया है।

Tags:
Next Story
Share it