इस महीने में सक्रिय होंगे पांच से छह पश्चिमी विक्षोभ, आधे करेंगे बारिश

आज रात से सक्रिय होगा इस माह का पहला पश्चिमी विक्षोभ, गर्मी से मिलेगी राहत

इस महीने में सक्रिय होंगे पांच से छह पश्चिमी विक्षोभ, आधे करेंगे बारिश
X

हिसार। अप्रैल माह में 5 से 6 पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे, जिनमें से आधे बारिश भी करेंगे। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो बार-बार पश्चिमी विक्षोभ आने के कारण लोगों को गर्मी से भी राहत मिलेगी। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि अप्रैल में भी लगातार मौसम में बदलाव और तापमान में उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा। इस माह में करीब 5 6 पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने होंगे, जिनमें से दो या तीन पश्चिमी विक्षोभों के सक्रिय होने से बारिश या बूंदाबांदी की

गतिविधियों को दर्ज किया जाएगा। साथ ही बीच-बीच में तेज गति से हवाएं व अंधड़ भी चलेगी। इस माह सामान्य के आसपास बारिश होगी। हालांकि तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे और आसपास जाने की संभावना है।

फिलहाल पहला पश्चिमी विक्षोभ 2 अप्रैल, दूसरा 5 अप्रैल और तीसरा 10 अप्रैल को सक्रिय होगा। पहले विक्षोभ के असर से बारिश की संभावना काफी कम रहेगी, लेकिन इस दौरान हल्के बादल छाए रहेंगे।

दिन-रात के तापमान में आई गिरावट उधर सोमवार को दिन व रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। रविवार के मुकाबले सोमवार को दिन का तापमान 2.6 डिग्री नीचे चला गया। इस दौरान अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.5 डिग्री कम रहा। वहीं रात का तापमान 0.1 डिग्री गिरावट के साथ 17.1 डिग्री पर पहुंच गया, जो सामान्य से 1.1 डिग्री कम रहा।

Tags:
Next Story
Share it