मौसम की जानकारी

Haryana Ka Mausam हरियाणा में अभी बनी हुई है 19 प्रतिशत बारिश की कमी, कई जिलों में बढ़ रहा है बारिश की कमी का आंकड़ा

हिसार, : हरियाणा में अगस्त माह में मानसून सक्रिय है। हर रोज कहीं न कहीं बारिश हो रही है। रविवार को करनाल, चरखी दादरी, फतेहाबाद, गुरुग्राम, महेन्द्रगढ़, पानीपत, बावल, कुरुक्षेत्र में बारिश हुई। बारिश और बदले मौसम के कारण हरियाणा में दोपहर का तापमान 32 से 36 डिग्री सैल्सियस के बीच रहा। भिवानी का सर्वाधिक 36 डिग्री सैल्सियस तापमान रहा। वहीं हरियाणा के कई जिलों में बारिश की कमी का आंकड़ा बढ़ रहा है। हरियाणा में 19 प्रतिशत सामान्य से कम बारिश है। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।
भारतीय मौसम विभाग द्वारा दर्ज आंकड़ों के अनुसार 24 घंटों के दौरान करनाल में 0.8 मिलीमीटर, चरखी दादरी में 20.5 मिलीमीटर, फतेहाबाद में 1.2 मिलीमीटर, गुरुग्राम में 0.5 मिलीमीटर, महेन्द्रगढ़ में 3.5 मिलीमीटर, पानीपत में 0.5 मिलीमीटर, बावल में 0.5 मिलीमीटर, कुरुक्षेत्र में 2.0 मिलीमीटर बारिश हुई। हरियाणा में अगस्त माह में 21 प्रतिशत ज्यादा बारिश दर्ज की गई। मानसून के दौरान 19 प्रतिशत बारिश की अभी कमी है। मानसून के दौरान अब तक सामान्य तौर पर 329.6 मिलीमीटर बारिश होनी चाहिए जो 267.2 मिलीमीटर बारिश हुई है। हिसार में 28 प्रतिशत बारिश की कमी है। हालांकि अगस्त माह में अब तक 4 प्रतिशत ज्यादा बारिश है। मानसून के दौरान हिसार में 167.8 मिलीमीटर बारिश हुई है। जो सामान्य तौरपर 232 मिलीमीटर बारिश होती है।

इन जगहों पर है बारिश की कमी 

जिला बारिश की कमी

भिवानी 15 प्रतिशत
चरखी दादरी 13 प्रतिशत
फरीदाबाद 27 प्रतिशत

हिसार 28 प्रतिशत
जींद 37 प्रतिशत
कैथल 49 प्रतिशत

करनाल 56 प्रतिशत
कुरुक्षेत्र 52 प्रतिशत

पलवल 34 प्रतिशत
पंचकुला 52 प्रतिशत
पानीपत 07 प्रतिशत
रोहतक 32 प्रतिशत
सोनीपत 24 प्रतिशत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button