मौसम की जानकारी

Haryana Weather Update : कई जिलों में हो रही झमाझम बारिश, कल फिर बदलेगा मौसम का मिजाज

हरियाणा में कई जिलों में हो रही है झमाझम बारिश। जानें किन जिलों में बारिश हो रही है और मौसम में क्या बदलाव आने वाले हैं। ताजा मौसम अपडेट और अलर्ट प्राप्त करें।

Haryana Weather Update : कई जिलों में हो रही झमाझम बारिश, कल फिर बदलेगा मौसम का मिजाज

Haryana Weather Update : Chandigarh, Haryana – 12 January 2025: हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। बीते शनिवार को कई जिलों में झमाझम बारिश हुई, वहीं आज रविवार को भी सुबह से ही सूबे के दो जिलों में बारिश शुरू हो गई है।

तापमान में गिरावट

बादलों की आवाजाही और बारिश से दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान 8 डिग्री तक लुढ़क गया है, जबकि रात के तापमान में हल्का उछाल देखने को मिला है। बारिश के कारण कोहरे से भी कुछ हद तक राहत मिली है।

इन जिलों में हो रही है झमाझम बारिश

कुरुक्षेत्र और यमुनानगर में सुबह से ही झमाझम बारिश शुरू हो गई है। इसके अलावा, सूबे के 7 जिलों – पानीपत, करनाल, सोनीपत, हिसार, फतेहाबाद, भिवानी, रोहतक और जींद में भी घने बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने इन जिलों में भी बारिश की संभावना जताई है। कुछ स्थानों पर तेज बारिश के साथ ओले भी गिर सकते हैं।

जिलामौसम
कुरुक्षेत्रझमाझम बारिश
यमुनानगरझमाझम बारिश
पानीपतघने बादल
करनालघने बादल
सोनीपतघने बादल
हिसारघने बादल
फतेहाबादघने बादल
भिवानीघने बादल
रोहतकघने बादल
जींदघने बादल

7 जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग का मानना है कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर आज भी देखने को मिलेगा। आज उत्तरी हरियाणा के 7 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इनमें पानीपत, करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र, जींद, अंबाला और पंचकूला शामिल हैं। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। 13 जनवरी से मौसम में फिर बदलाव होगा, तापमान गिरेगा और शीतलहर चलेगी।

 

Sandeep Verma

नमस्ते दोस्तों, मैं पत्रकार संदीप वर्मा । पिछले 14 साल से पत्रकारिता में काम कर रहा हूं और अलग-अलग विषयों पर लिखना मुझे बहुत पसंद है। खासतौर पर खेती-बाड़ी, बागवानी और सरकारी योजना से जुड़े मुद्दों में मेरी गहरी रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करता हूं कि आपको सच्ची और सही जानकारी दे सकूं, ताकि आप इन विषयों को अच्छे से समझ सकें। अगर आप भी इन जरूरी और दिलचस्प बातों को जानना चाहते हैं, तो जुड़े रहें https://khetkhajana.com/ के साथ। धन्यवाद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button