मौसम की जानकारी

बारिश की चेतावनी हरियाणा और आस-पास के क्षेत्रों में बारिश का अलर्ट

बारिश की चेतावनी हरियाणा

सिरसा। हरियाणा के नौ जिलों में आज बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने यमुनानगर और करनाल में भारी बारिश और पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, सोनीपत, पानीपत और सिरसा में सामान्य बारिश का अनुमान लगाया जा रहा है।

इनमें से पांच जिलों में अगले तीन घंटों के भीतर बारिश हो सकती है। अन्य तेरह जिलों के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। बता दें कि बारिश होने के बावजूद दिन के अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं देखा गया।

सिरसा सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। चंडीगढ़ और पंजाब में भी मौसम खराब है। मौसम विभाग ने पंजाब के बारह जिलों में आज बारिश की चेतावनी दी है। गुरदासपुर, अमृतसर, कपूरथला और जालंधर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।

वहीं, पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और एसएएस नगर में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button