मौसम की जानकारी

हिसार का मौसम : जिले में सात जुलाई तक बारिश की संभावना

हिसार का मौसम :  शहर में बुधवार को आधे हिस्से में छिटपुट बूंदाबांदी हुई और कैंट एरिया में तेज बारिश हुई। बारिश के बाद उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। हालांकि शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहा। अधिकतम तापमान बुधवार को 37.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस कम रहा।

न्यूनतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। एचएयू के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. एमएल खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में मौसम आमतौर पर 7 जुलाई तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। दक्षिण पश्चिम मानसून की सक्रियता अगले तीन-चार दिन में और बढ़ने की संभावना है जिससे राज्य में भी बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना बन रही है।

मानसूनी हवाओं के कारण 7 जुलाई के दौरान बीच-बीच में बादलवाई तथा हवाओं व गरज-चमक के साथ राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कुछेक क्षेत्रों में तेज बारिश की भी संभावना बन रही है।

कल का मौसम

gggss

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button