मौसम की जानकारी

IMD Weather Today : देश के इन राज्यों में झमाझम बरसेंगे बादल, Monsoon 2024 की रफ्तार देख मौसम विभाग ने किया अलर्ट

IMD Weather Today: देश के इन राज्यों में झमाझम बरसेंगे बादल, Monsoon 2024 की रफ्तार देख मौसम विभाग ने किया अलर्ट

IMD Weather Today: मॉनसून 2024, देश में मॉनसून (Monsoon 2024) दमदार तरीके से दस्तक दे चुका है। तमाम हिस्सों में बारिश होने से भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली है। दिल्ली-एनसीआर में भी इन दिनों मौसम सुहावना बना हुआ है। इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने आज मंगलवार 2 जुलाई के लिए भी कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। कुछ राज्यों के लिए रेड अलर्ट और कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

इन राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट:

गुजरात
उत्तराखंड
अरुणाचल प्रदेश
नागालैंड
मणिपुर
मिजोरम
त्रिपुरा
असम
मेघालय
इन राज्यों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट:

बिहार
हिमाचल प्रदेश
हरियाणा
दिल्ली
पंजाब
उत्तर प्रदेश
मॉनसून रेखा दिल्ली के ऊपर से गुजर रही है:

मौसम विभाग के अनुसार इस समय मॉनसून रेखा दिल्ली के ऊपर से गुजर रही है। ऐसे में राजधानी में अगले दो दिनों में अच्छी बारिश हो सकती है।

जुलाई में देशभर में सामान्य से ज्यादा बारिश की संभावना:

मौसम विभाग के अनुसार जुलाई के महीने में पूर्वोत्तर क्षेत्र के कुछ हिस्सों को छोड़कर पूरे देश में सामान्य से अधिक बारिश होने की उम्मीद है। जुलाई में देशभर में 28.04 सेंटीमीटर के लॉन्ग पीरियड एवरेज (LPA) की 106% से ज्यादा बारिश होने की संभावना है।

ला-नीना कंडीशन प्रभावी होने की उम्मीद:

मौसम विभाग के अनुसार भारत में कम और ज्यादा बारिश, ठंड और गर्मी ला नीना पर निर्भर करता है। ला नीना दुनियाभर के मौसम पर असर डालता है। ला-नीना की वजह से समुद्र का पानी तेजी से ठंडा होता है और आसमान में बादल छाने और बारिश होने की संभावनाएं बनती हैं। मौसम विभाग की मानें तो अगस्त-सितंबर में ला-नीना कंडीशन प्रभावी होने की संभावना है।

दिल्ली में अगले 7 दिनों का मौसम:

दिल्ली में अगले 7 दिनों के मौसम की बात करें तो मौसम विभाग की ओर से इस पूरे हफ्ते दिल्ली में बारिश की संभावना जताई गई है। 2 जुलाई और 3 जुलाई को भारी बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं बाकी के 5 दिनों के लिए हल्की से मध्यम वर्षा का अनुमान जताया गया है। इस बीच आसमान में बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 32 डिग्री से 33 डिग्री के बीच रहने की संभावना है, वहीं न्यूनतम तापमान 28 डिग्री से 26 डिग्री तक पहुंच सकता है।

मौसम विभाग से अपील:

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि बारिश के दौरान सुरक्षित रहें। नदियों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहें। यदि आप यात्रा कर रहे हैं तो मौसम के पूर्वानुमान को जरूर देखें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button